30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुलसाने वाली गर्मी ने सबको किया परेशान

रतलाम में दिन का तापमान फिर 43 डिग्री पर पहुंचा, रात का न्यूनतम भी 24.6 डिग्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 20 Apr 2022, 10:18 AM IST

झुलसाने वाली गर्मी ने सबको किया परेशान

झुलसाने वाली गर्मी ने सबको किया परेशान


रतलाम। अप्रेल माह में गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। दिन के साथ ही रात का तापमान अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अप्रेल माह में एक बार फिर से दिन का तापमान 43 डिग्री पर जा पहुंचा है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी अब तक के सर्वाधिक 24.6 डिग्री पर पहुंच गया है। दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि के चलते अब न दिन में सुकून मिल है और न रात को, आग उगलती गर्मी से हर कोई परेशान है।


वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का लू का अलर्ट दूसरे दिन भी जारी है। मौसम विभाग की माने तो रतलाम में लू का असर है। ऐसे में लोग दिन के समय जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले। बिना काम के घर से बाहर आने पर लू की चपेट में आ सकते है। दरअसल अप्रेल माह में यह पहली बार ही होगा कि मौसम विभाग द्वारा बार-बार लू की चेतावनी जारी की जा रही है। दरअसल तापमान है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिन के बाद अब रात का तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर नजर आ रहा है, ऐसे में गर्मी से लोगों को रात में भी आराम नहीं है।

चार दिन से लगातार चढ़ रहा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक बीते चार दिन से तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है। दिन के साथ ही रात के तापमान में वृद्धि का यह दौर अभी आगामी कुछ दिनों तक और जारी रह सकता है।यदि गर्मी के ऐसे ही हाल रहे तो लोगों का घर से बाहर निकलना दुष्वार हो जाएगा। गर्मी से बचाव के लिए लोग अभी से कई तरह के जतन करने लगे है लेकिन राहत नहीं मिल पा रही है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे है।

अप्रेल माह के बीते चार दिनों का तापमान
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
16 ------ 41.2 -------- 23.2
17 ------ 42.0 -------- 23.8
18 ------ 42.8 -------- 23.6
19 ------ 43.0 -------- 24.6