30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में रिकार्ड गर्मी, 24 में से 15 दिन तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच

सड़के सुनसान लेकिन शिव महापुराण कथा का रास्ता भीड़ से भरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 25 Apr 2022, 10:08 AM IST

रतलाम में रिकार्ड गर्मी, 24 में से 15 दिन तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच

रतलाम में रिकार्ड गर्मी, 24 में से 15 दिन तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच

रतलाम। अप्रेल माह में रतलाम जिले में इस बार गर्मी अपने सारे रिकार्ड तोड़ती नजर आ रही है। बीते 24 दिनों के दौरान 15 दिन तक दोपहर का तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच बना रहा जिसके चलते कई दिन लू के हालात भी बने रहे। लगातार तपते मौसम के बीच मौसम विभाग को भी लू की चेतावनी जारी करना पड़ी थी। प्रदेश में सबसे अधिक तपने वाले शहरों में रतलाम में भी शामिल हो गया है।

बढ़ती गर्मी ने लोगों को अब दिन के समय घर से निकलने से रोक दिया है। लोग स्वयं आग उगलती इस गर्मी में दोपहर के समय बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे है। गर्मी के इस मौसम में बीते 24 दिनों के दौरान सात दिन दोपहर का तापमान 43 डिग्री या उससे ऊपर राह जबकि आठ दिन तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहा है। यदि गर्मी के तेवर ऐसे ही तीखे रहे तो आगामी माह के दौरान मौसमी बीमारियों में लोग घिरने लगेंगे।

पेयजल की होगी किल्लत
गर्मी ऐसी ही तपती रही तो आगामी दिनों में पेयजल संकट भी गहराने लगेगा। दअरसल तेज गर्मी के असर से भूमिगत जलस्तर तेजी से नीचे जाने लगेगा जिसके चलते घरों में लगे नलकूप दम तोड़ने लगेंगे और लोगों को टेंकर या फिर नगर निगम के माध्यम से हो रहे पानी के भरोसे रहना पड़ेगा। वर्तमान में अधिकांश लोग नगर निगम से होने वाले जल प्रदाय के भरोसे ही है।

42.2 डिग्री तापमान
रतलाम में रविवार को भी दिन का तापमान 42.2 डिग्री रहा जबकि रात का तापमान 24.2 डिग्री पर िस्थर रहा। ग्रीष्म ऋतु के अभी डेढ़ माह का समय ओर बचा है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मी के मौसम में दिन का तापमान अपने सारे रिकार्ड तोड़कर 45 डिग्री के पार जा सकता है।

------------------------
रतलाम में अप्रेल में अब तक तापमान इन सात दिन रहा 43 पार
दिनांक - दिन का तापमान - रात का तापमान
5 ------- 43.0 -------------- 22.5
7 ------- 43.0 -------------- 23.0
8 ------- 43.8 -------------- 23.2
9 ------- 43.6 -------------- 24.0
10 ------ 43.0 -------------- 24.2
19 ------ 43.0 -------------- 24.6
20 ------ 43.5 -------------- 25.0