जावरा। त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के सर्राफ प्रकाश-आशादेवी कांठेड़ के सजोड़े वर्षीतप की 400 दिवसीय सुदीर्घ तपस्या के उपलक्ष्य में सकल जैन समाज सदस्यों की सामुहिक चौबीसी तथा भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इसमें समाज के 100 से अधिक महिला-पुरुष मंडलों के साथ ही विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक, धार्मिक संगठनों तथा मित्र मंडल, स्नेहजनों ने कांठेड़ दंपत्ति का बहुमान किया। समाजजनों के साथ ही ब्राहम्ण, माहेश्वरी, अग्रवाल, सोनी व पोरवाल, राजपुत समाज के प्रतिष्ठितजनों ने भी बहुमान किया। चौबीसी में समाज के 15 से अधिक महिला मंडल ने तपअनुमोदना में अपनी प्रस्तुतिक इसके स्थान के राजेन्द्र जैन संगीत मंडल के अभय चौपड़ा के साथ कलाकारों ने भक्तिकी प्रस्तुति दी। इससे पूर्व पिपली बाजार मंदिर में प्रभुजी आदिनाथ के समक्ष स्नात्र पूजन एवं श्री सिद्धाचल, नवाणु प्रकार की पुजन राजेन्द्र संगीत मंडल द्वारा पढाई गई। इसमें समाजजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर कांठेड़ परिवार द्वारा विभिन्न तपस्वियों का बहुमान भी किया। राजेन्द्र मंडल के अनिल, अभय, चिराग चौहान के साथ ही सौरभ जैन, विजय आंचलिया, नगीन सकलेचा, सुभाष डुंगरवाल का भी बहुमान किया।