scriptVIDEO नवतपा की शुरुआत होते ही पानी की समस्या गहराई | Water problem deepens as soon as Navatpa begins | Patrika News
रतलाम

VIDEO नवतपा की शुरुआत होते ही पानी की समस्या गहराई

गर्मी में नवतपा की शुरुआत होते ही शहर से लेकर रेलवे कॉलोनी में पेयजल संकट गहरा गया है। शहर में जहां आए दिन पेयजल की टंकियां समय पर नहीं भरने से इसके वितरण का कार्य प्रभावित हो रहा है तो मंडल की रेलवे कॉलोनियों में पानी की सप्लाय प्रभावित हुई है।

रतलामMay 27, 2020 / 11:09 am

Ashish Pathak

VIDEO नवतपा की शुरुआत होते ही पानी की समस्या गहराई

VIDEO नवतपा की शुरुआत होते ही पानी की समस्या गहराई

रतलाम. गर्मी में नवतपा की शुरुआत होते ही शहर से लेकर रेलवे कॉलोनी में पेयजल संकट गहरा गया है। शहर में जहां आए दिन पेयजल की टंकियां समय पर नहीं भरने से इसके वितरण का कार्य प्रभावित हो रहा है तो मंडल की रेलवे कॉलोनियों में पानी की सप्लाय प्रभावित हुई है।
रेलवे का तोहफा : रेलवे ने किया टिकट आरक्षण के नियम में बदलाव, 24 मई से होंगे लागू

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7u507h
पहले बात शहर की

शहर में आए दिन सुबह ७ बजे वितरण होने वाला पेयजल वितरण कभी 4 घंटे तो कभी 12 घंटे देरी से वितरण हो रहा है। इसकी वजह गर्मी में पेयजल की शहर में बनी हुई टंकियां व संपवेल का समय पर भरना नहीं है। इसके चलते शहर में पेयजल वितरण कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। मंगलवार को नेहरू स्टेडियम की टंकी नहीं भरने से अनेक मोहल्लों में पानी को लेकर समस्या सामने आई है। नगर निगम के जल विभाग ने सुबह करीब 7 बजे ही शहर में माइक को घूमा दिया की तकनीकी समस्या के चलते करीब 4 घंटे देरी से पेयजल वितरण कार्य होगा।
इस दिन से बदलेगा आपके शहर में वेदर, होगी झमाझम बारिश

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7u5094
रेलवे की कॉलोनियों में संकट

शहर के साथ साथ रेलवे कॉलोनियों में भी पेयजल वितरण कार्य प्रभावित हुआ है। मंडल मुख्यालय में रोड नंबर १२ के बाद लंबे समय से गर्मी के समय में पेयजल की आपुर्ति गड़बड़ाई हुई है। यहां के रेल कर्मचारियों के अनुसार ऊंचाई पर होने के कारण गर्मी से पानी की मात्रा कम हो जाती है। इस बारे में कई बार आईओडब्ल्यू को बताया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इससे परेशानी गर्मी की शुरुआत होते ही हो जाती है। रेलवे कॉलोनी में भी एक दिन छोडकर एक बार पेयजल वितरण होता है। रेल मंडल में सीहोर, शुजालपुर सहित अन्य रेलवे कॉलोनियों में पेयजल का संकट बना हुआ है।
रेलवे का बड़ा ऐलान : 22 मई से यात्रा होगी आसान, मिलेगी वेटिंग टिकट की सुविधा

VIDEO नवतपा की शुरुआत होते ही पानी की समस्या गहराई
कई बार कह चुके है

रेलवे में आईओडब्यू को कई बार रेलवे कॉलोनियों की पेयजल समस्या के बारे में बताया जा चुका है। अब तक इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया है। इस बारे में जल्दी ही मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया जाएगा।
– बीके गर्ग, मंडल मंत्री, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ
आए दिन देरी से आ रहा पानी

हमारे क्षेत्र में आए दिन पेयजल का वितरण देरी से हो रहा है। सुबह होते ही एेलान हो जाता है देरी से जल प्रदाय किया जाएगा। एक बार तो रात 11 बजे बाद नगर निगम ने पेयजल वितरण किया।
– किरण पिछोलिया, श्रीमाली वास

Home / Ratlam / VIDEO नवतपा की शुरुआत होते ही पानी की समस्या गहराई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो