रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के अनुसार इस समय राजधानी स्पेशल ट्रेन का लाभ रतलाम के यात्रियों को मिल रहा है। इन ट्रेन में टिकट आरक्षण करवाने के जो नियम है उसमे बदलाव करने का निर्णय हो गया है। जो 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चल रही है, उसमे से एक ट्रेन का लाभ मंडल मुख्यालय पर मिल रहा है। इसमे अग्रिम आरक्षण करवाने के नियम को सात दिन से बढ़ाकर तीस दिन कर दिया गया है। हालांकि पूर्व की तरह इन ट्रेन में तत्काल टिकट आरक्षण का लाभ यात्रियों को नहीं मिलेगा। पूर्व की तरह आरएसी से लेकर प्रतिक्षा के टिकट जारी होंगे, जिनका टिकट अंतिम समय तक आरक्षित नहीं होगा, वो स्वत: निरस्त हो जाएगा व इस प्रकार के यात्री को यात्रा की मंजूरी नहीं रहेगी।