आने वाला समय इन्हीं फर्नीचर का है, जिसमें जगह का यूटिलाइजेशन हो। इंटीरियर डिजाइनर सतीश वायुवेघला का कहना है कि अब ऐसे फर्नीचर को पसंद किया जा रहा है, जिन्हें सिंपल फंक्शनल के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। दरअसल, अब लोग स्पेस और टेक्नोलॉजी को लेकर कॉन्शस हो गए हैं। ऐसे में स्पेस सेविंग फर्नीचर उनकी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।