
नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में खुलासा, मुंबई दुनिया का 16वां सबसे महंगा आवासीय बाजार
नर्इ दिल्ली। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई दुनिया के सबसे मंहगे प्रमुख आवासीय बाजारों में 16वें स्थान पर है। नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 'द वेल्थ रिपोर्ट 2019' में दुनिया के 20 सबसे महंगे प्रमुख आवासीय बाजारों में महाराष्ट्र की राजधानी एकमात्र भारतीय शहर है।
रिपोर्ट के अनुसार, "मुंबई में 10 लाख डॉलर में लगभग 100 वर्गमीटर जमीन खरीद सकते हैं। इसका मतलब यहां जमीन की कीमत 930 डॉलर प्रति वर्गफुट है।"
सर्वे के अनुसार, दिल्ली में आवासीय संपत्ति 10 लाख डॉलर में 201 वर्गमीटर जमीन खरीद सकते हैं, वहीं बेंगलुरू में यह दर 10 लाख रुपए में 334 वर्गमीटर है।
हालांकि, 2018 में वैश्विक रूप से आवासीय संपत्ति की कीमतों में वृद्धि के मामले में मुंबई 0.3 फीसदी की वृद्धि के साथ 67वें स्थान पर रही।
नाइट फ्रैंक प्राइम इंटरनेशनल रेजीडेंशियल इंडेक्स के अनुसार, इस सूची में 1.4 फीसदी वृद्धि के साथ दिल्ली (55वें) और 1.1 फीसदी वृद्धि के सात बेंगलुरू (56वें) मुंबई से बहुत बेहतर हैं।
Published on:
07 Mar 2019 07:21 am
बड़ी खबरें
View Allरियल एस्टेट
ट्रेंडिंग
