30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Moong Dal Toast: ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी ऑप्शन है मूंग दाल से बना नाश्ता, जानिए बनाने का नया तरीका

Moong Dal Toast: मूंग की दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है और यदि आप ब्रेकफास्ट के लिए अगर आप कुछ हेल्दी ऑप्शन देख रहे हैं तो इससे टोस्ट बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 26 Jun 2023, 10:29 AM IST

moong_dal_toast_recipe.png

Moong Dal Toast Recipe

Moong Dal Toast: मूंग की दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है और यदि आप ब्रेकफास्ट के लिए अगर आप कुछ हेल्दी ऑप्शन देख रहे हैं तो इससे टोस्ट बना सकते हैं। इसको बच्चों के टिफिन में भी सर्व किया जा सकता है। पीली मूंग दाल में खूब प्रोटीन होता है। इसको सुबह के नाश्ते और लंच में आराम से खाया जा सकता है। यदि आपको इसे दाल के तरीके से खाना पसंद नहीं है तो आप इसके टेस्टी टोस्ट बना सकते हैं। ये टोस्ट सुबह के नाश्ते में फटाफट तैयार किए जा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इनका स्वाद लाजवाब होता है और ये सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। तो आइए जानते हैं मूंग दाल के टोस्ट बनाने का तरीका-

यह भी पढ़ें : पत्तागोभी की टेस्टी ग्रिल्ड सलाद खाएंगे तो मजा आ जाएगा, जानिए बनाने का तरीका

मूंग दाल टोस्ट बनाने के लिए सामग्री (Moong Dal Toast Ingredients)
-ब्रेड
-मूंग दाल
-हल्दी
-लाल मिर्च
-नमक
-चाट मसाला
-कद्दूकस की हुई गाजर
-शिमला मिर्च
-प्याज
-धनिया
-मक्खन

यह भी पढ़ें : उंगलियां चाट-चाट कर खाएंगे बैंगन-आलू की सब्जी, जानिए बनाने की ये नई विधि

ऐसे बनाएं मूंग दाल के टोस्ट (Moong Dal Toast Recipe)
पीली मूंग दाल के टोस्ट बनाने के लिए सूसे पहले दाल को भिगो दें। मूंग दाल को कम से कम 3 घंटे या रात भर के लिए भिगोएं। फिर भिगी हुई दाल को अच्छे से पीस लें और एक पेस्ट बना लें। अब इसमें सभी सब्जियां और मसाले डालें। अच्छे से मिक्स करें और फिर एक ब्रेड लें। इस ब्रेड पर बटर लगाएं और फिर इस पर मूंग दाल का पेस्ट लगां। तवा पर घी लगाएं इस टोस्ट को रखें और फिर दूसरी तरफ भी बटर लगा कर मूंग दाल से तैयार बैटर लगाएं। अच्छे से सेक लें। इस टोस्ट को हरी चटनी के साथ सर्व करें।