धर्म और अध्यात्म

Vastu Tips Special : चुंबकीय गुण से भरपूर ये 5 चीजें घर में खिंच लातीं हैं पैसा

Vastu Tips for Home Things: वास्तु में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिनके संबंध में मान्यता है कि इन्हें घर में रखने से तरक्की बनी रहती है। साथ ही वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में ये सामान रखा जाए तो किस्मत के साथ देने के चांस में भी वृद्धि हो जाती हैं।

3 min read
Sep 22, 2023

Vastu Tips for Home: अनेक बार ऐसा देखने में आता है कि कोई व्यक्ति मेहनत करके पैसा तो अच्छा कमा लेता है, लेकिन उसे बचा नहीं पाता। यहां स्थिति ये हो जाती है कि जीवन गरीबी में ही गुजरता है और इस कारण वह कई तरह की समस्याओं से सदैव खुद को घिरा पाता है। इसके पीछे का कारण अनेक बार वास्तु दोष भी होता है।

जानकारों के अनुसार ऐसे में जरूरी ये है कि समय रहते उस व्यक्ति को वास्तु दोष को दूर कर लेना चाहिए। आपको बताते चलें कि वास्तु के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखना अति शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से धन लाभ के योग बनने से व्यक्ति की आर्थिक तंगी दूर होना शुरु हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके संबंध में मान्यता है कि इन्हें घर में रखने से पैसा खिंचा चला आता है।

स्वास्तिक
वास्तु के अनुसार स्वास्तिक का चिह्न घर में अवश्य बनाना चाहिए। माना जाता है कि ये भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का प्रतीक है। ऐसे में स्वास्तिक का चिह्न घर में बनाने से भगवान गणेश सभी प्रकार के विघ्नों को दूर करते हैं, वहीं मां लक्ष्मी धन लाभ में सहायता करती हैं।

तुलसी
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बेहद शुभ और पवित्र माना गया है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी की रोजाना सुबह-शाम पूजा की जाती है और उन्हें जल अर्पित किया जाता है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही ये भी मान्यता है कि घर में लगा तुलसी का पौधा धन योग का भी निर्माण करता है।


हाथी की मूर्ति
माना जाता है कि घर में चांदी से बने हाथी की मूर्ति को रखने से वास्तु दोष दूर होता है। ऐसे में घर में चांदी से बनी हाथी को प्रतिमा को लाकर स्थापित करना शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से नौकरी-व्यापार में उन्नति के साथ ही यह राहु-केतु के दुषप्रभाव में भी कमी आती है।


MUST READ

देवी मां लक्ष्मी के चरण
मां लक्ष्मी धन की देवी को माना जाता है, ऐसे में कहा जाता है कि जो व्यक्ति धनवान होना चाहता है उस पर मां लक्ष्मी की कृपा जरूरी होती है। देवी मां लक्ष्मी को इसके लिए प्रसन्न करना आवश्यक है। इसके तहत मां लक्ष्मी के आर्टिफिशियल चरणों को वास्तु शास्त्र तहत घर में रखना शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार इससे धन आगमन के स्रोत का निर्माण होने लगता हैं।

मोर पंख
माता लक्ष्मी और इंद्रदेव को मोर का पंख अतिप्रिय माना जाता है। मान्यता के अनुसार इसको घर में रखने से सुख-शांति में इजाफे के अलावा घर में धन की आवक भी बढ़ती है। इसके साथ ही मोर के पंख को भगवान श्रीकृष्ण का प्रतीक भी माना जाता है। कहा जाता है कि मोर पंख को लाकर सही दिशा में रखने से धन आगमन होना शुरु हो जाता है।

Published on:
22 Sept 2023 01:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर