7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय, आंखों से दूर रहेगा चश्मा

aankh ki roshni : शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इससे धन संपदा बढ़ती है। इसके अलावा शरद पूर्णिमा के आसान उपाय से आंख की रोशनी भी बढ़ती है। आइये जानते हैं वो आसान उपाय ...

less than 1 minute read
Google source verification
aankh ki roshni ka sharad purnima upay

aankh ki roshni ka sharad purnima upay: अच्छी सेहत के लिए शरद पूर्णिमा उपाय

आंख रहेगी दुरुस्त

Sharad Purnima Upay: शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी से अमृत बरसता है। इसलिए इस दिन त्राटक क्रिया जरूर करें। इससे आंख दुरुस्त रहेगी और आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

निरोगी रहने के लिए

अगर घर का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है, शरद पूर्णिमा के रात को छत में खीर रख दें। दूसरे दिन रोगी को इसका सेवन कराएं।

ये भी पढ़ेंः

Sharad Purnima Upay: नौकरी और बिजनेस में तरक्की के लिए शरद पूर्णिमा पर करें ये उपाय, खुशियों से भर जाएगा घर

मनोकामना पूर्ति के लिए

डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में जो भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मी और उनके वाहन की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है।

सुयोग्य वर प्राप्ति के लिए

शरद पूर्णिमा जागृति पूर्णिमा और कुमार पूर्णिमा के नाम से भी जानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन कुंवारी लड़कियां सुयोग्य वर के लिए भगवान कार्तिकेय की पूजा करती हैं। इस दिन लड़कियां सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्य को भोग लगाती हैं और दिन भर व्रत रखती हैं। शाम के समय चंद्रमा की पूजा करने के बाद अपना व्रत खोलती हैं।


डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।