धर्म और अध्यात्म

Amavasya 2023: अमावस्या पर घर लाएं ये चीजें, घर में रहेगा लक्ष्मीजी का वास

Amavasya: हिंदू धर्म में हर अमावस्या विशेष महत्व रखती है। अमावस्या के दिन पितरों के लिए श्राद्ध तर्पण, स्नान और दान का विशेष महत्व होता है और पितृपक्ष की अमावस्या पर इसका महत्व बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास उपायों से शनि और पितृदोष से मुक्ति मिल सकती है। वहीं इस दिन कुछ खास चीजें घर लाने से घर में शुभता और लक्ष्मीजी का वास रहती है तो आइये जानते हैं कि अमावस्या के दिन क्या उपाय करें और कौन सी शुभ चीजें लाएं...

2 min read
Sep 13, 2023
amavasya 2023

अमावस्या का महत्व
वाराणसी के पुजारी पं. शिवम तिवारी के अनुसार अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान, ध्यान, भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर दान पुण्य करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन नदी किनारे विधि-विधान से पितरों का श्राद्ध और तर्पण करना चाहिए। इसके बाद अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को कपड़े और अन्न का दान करना चाहिए। इससे पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा इस दिन कुछ आसान उपाय अपनाना चाहिए और घर में कौन सी शुभ चीजें लानी चाहिए जिससे घर में लक्ष्मीजी का वास रहे।

सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को

पंचांग के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर को है। इस दिन ऐसे पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है जिसका निधन अमावस्या के दिन हुआ है। इसके अलावा ऐसे पितरों का भी श्राद्ध किया जाता है, जिसकी तिथि मालूम न हो। इसी के बाद नवरात्रि शुरू हो जाती है।

शनि दोष से मुक्ति का उपाय
पं. शिवम तिवारी के अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में शनि दोष है तो इससे छुटकारे के लिए उसे अमावस्या के दिन शनि से जुड़ी वस्तुओं यानी काली वस्तुओं जैसे काले कपड़े, काले जूते आदि का दान करना चाहिए। इसके साथ ही कुत्ते को तेल लगी यानी तेल से चुपड़ी रोटी खिलाने से भी शनि के दुष्प्रभावों से राहत मिलती है।

शनि के साथ पितृ दोष से राहत के उपाय
हिंदू धर्म के मानने वालों के लिए पीपल के पेड़ का विशेष महत्व होता है। इसमें देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक वृक्ष के पास जलाएं। इस उपाय को करने से पितर प्रसन्न होते हैं , इसी के साथ शनि दोष से भी राहत मिलती है।

अमावस्या के दिन घर लाएं ये चीजें
1. भादों अमावस्या के दिन घर में कछुआ लाएं और घर के उत्तर दिशा में स्थापित कर उसकी विधि विधान से उपासना करें। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है।
2. अमावस्या के दिन स्वास्तिक का निशान घर के प्रवेश द्वार पर लगाएं। मान्यता है इससे नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करतीं और घर में शुभता का वास होता है।
3. अमावस्या के दिन घर में एकाक्षी नारियल लाएं और पूजा कर उसे घर में रखें, मान्यता है कि जिस घर में एकाक्षी नारियल रहता है, माता लक्ष्मी वहां वास करती हैं।


4. इस दिन घर में कुशा घास लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पूजा पाठ में कुशा घास के प्रयोग से पूजा पूर्ण होती है।
5. अमावस्या के दिन श्री यंत्र जरूर लाना चाहिए, कहते हैं श्रीयंत्र में धन की देवी की लक्ष्मी का वास होता है। इसे घर में स्थापित करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

Updated on:
13 Oct 2023 06:00 pm
Published on:
13 Sept 2023 09:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर