
ज्योतिष अनुसार इन नाम की लड़कियां धन-धान्य से भर देती हैं अपने पति का जीवन
Name Astrology: कहते हैं व्यक्ति के नाम का उसके समस्त जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। नाम हमारी पहचान को तो उजागर करता ही है साथ ही हमारे जीवन के कई राज भी खोलता है। क्योंकि अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के आधार पर रखा जाता है। इसलिए नाम का सीधा संबंध राशियों से होता है। आज यहां हम कुछ ऐसे चुनिंदा अक्षरों के नाम वाली लड़कियों के बारे में बात करेंगे जिनसें जुड़ी लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये जहां जाती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती है।
A अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर ये होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये अपने सरल स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। मान्यता है इनसें शादी करके इनके पति की किस्मत चमक जाती है। ये अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं।
C अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। मेहनती और ईमानदार होती हैं। पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। ये अपने पति को करियर में आगे बढ़ने में काफी सपोर्ट करती हैं। इनके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती।
K अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनका जीवन तमाम सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। पति की किस्मत में चार चांद लगा देती हैं। अपने हमसफर को हर चीज में सपोर्ट करती हैं।
L अक्षर के नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती होती हैं। इनका दिल साफ होता है। दूसरों की बहुत परवाह करती हैं। पति की तकदीर बदलने वाली मानी जाती हैं। इनसें शादी करके इनके पति को करियर में खूब तरक्की मिलती है। ये दिल और दिमाग दोनों से मजबूत होती हैं।
यह भी पढ़ें: 30 मई को शनि जयंती और सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग, 4 राशियों के लिए बना रहा 'राजयोग'
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
29 May 2022 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
