3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Astrology: धन के देवता कुबेर इन 3 राशि वालों पर रहते हैं मेहरबान, आजीवन धन-धान्य की नहीं होती कमी

Zodiac Signs Astrology: यहां हम बात करेंगे ऐसी 3 राशियों के बारे में जिसमें जन्मे लोग धन-धान्य के मामले में लकी माने जाते हैं।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, astrology, vrishaba rashi, singh rashi, makar rashi, Capricorn zodiac, leo zodiac,

Astrology: धन के देवता कुबेर इन 3 राशि वालों पर रहते हैं मेहरबान, आजीवन धन-धान्य की नहीं होती कमी

Zodiac Signs: ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है और हर राशि का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। यही ग्रह मनुष्य जीवन को प्रभावित करते हैं। कुंडली में ग्रहों की स्थिति से ही व्यक्ति के जीवन के बारे में पता लगाया जाता है। यहां हम बात करेंगे ऐसी 3 राशियों के बारे में जिसमें जन्मे लोग धन-धान्य के मामले में लकी माने जाते हैं। इन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा दृष्टि मानी जाती है। जानिए ये किन राशियों के लोग हैं।

वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह धन और वैभव के कारक शुक्र देव हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। महंगी महंगी चीजों को खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। ये लोग लाइफ में खूब धन-दौलत कमाते हैं। इन्हें भौतिक चीजें काफी प्रिय होती हैं। ये अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

मकर राशि: इस राशि के लोग भी लग्जरी जीवन जीने के शौकीन होते हैं। ये आलीशान जिंदगी जीने के लिए खूब मेहनत भी करते हैं और ढेर सारा पैसा कमाते हैं। ये अपने काम के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं। कम उम्र में ही कुछ बड़ा करने की और अपनी अलग पहचान बनाने की ख्वाहिश रखते हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

सिंह राशि: इस राशि के जातक समाज में अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये हमेशा कुछ बड़ा करने की सोचते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं और किसी को भी अपना दीवाना बना लेते हैं। ये दूसरों से काम निकलवाने में भी माहिर होते हैं। तेज बुद्धि और कड़ी मेहनत के बल पर ये लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पैसों के मामले में लकी होते हैं ऐसे लोग जिनका नाम इस Letter से होता है शुरू

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader