30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Astrology: इन नाम की लड़कियों के जहां पड़ते हैं शुभ कदम वहां आ जाती है सुख-समृद्धि

Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन नाम की लड़कियां अपने लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही अपने पति और परिवार वालों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।

2 min read
Google source verification
name_astrology.jpg

Astrology: इन नाम की लड़कियों के जहां पड़ते हैं शुभ कदम वहां आ जाती है सुख-समृद्धि

Lucky Girls Name: हिंदू धर्म में अधिकतर लोग नाम राशि के अनुसार रखते हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि राशि के अनुसार रखा गया नाम व्यक्ति के लिए शुभ होता है। इससे जीवन में अधिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। ज्योतिष अनुसार नाम का पहला अक्षर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन से जुड़ी कई खास बातों की जानकारी दे देता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां बेहद ही भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये लड़कियां अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी लकी होती हैं।

जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वो काफी खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। इनका नेचर केयरिंग होता है और ये अपनों के लिए काफी कुछ करती हैं। इन्हें अपने परिवार के सभी लोगों से खास लगाव होता है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन लड़कियों के शुभ कदम जहां भी पड़ते हैं वहां सुख-समृद्धि आ जाती है।

जिन लड़कियों का नाम K अक्षर से शुरू होता है वो अपने लिए तो भाग्यशाली होती ही हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों के लिए भी लकी मानी जाती हैं। ये इमोशनल होती हैं। जिस घर में इनकी शादी होती हैं वहां धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती। इनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है।
यह भी पढ़ें: ढाई साल तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे शनि देव, ये अवधि इस राशि वालों के लिए कष्टदायी

जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की तेज मानी जाती हैं। ये जो काम करती हैं उसमें इन्हें सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार रहते हैं। ये दिल की साफ होती हैं। इनका स्वभाव केयरिंग और लविंग होता है। ये जहां रहती हैं वहां खुशहाली आ जाती है। ये मेहनती होती हैं। अपने पति की किस्मत जगाने वाली मानी जाती हैं।

जिन लड़कियों का नाम S अक्षर से शुरू होता है उनकी एक अलग ही पहचान होती है। ये बेहद मेहनती और ईमानदार होती हैं। कोई भी काम पूरी निष्ठा के साथ करती हैं जिस वजह से इन्हें सफलता मिलने के प्रबल आसार रहते हैं। इनके शुभ कदम ससुराल में पड़ने से वहां सुख और समृद्धि आ जाती है।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशि के लोग कम उम्र में ही दौलत-शोहरत कर सकते हैं हासिल, अगर इस एक चीज का रखेंगे ध्यान