5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य राशि परिवर्तन के ठीक अगले दिन चांद को लगेगा ग्रहण, ये राशियां हो जाएं सावधान!

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। जानिए इस ग्रहण का किन राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

2 min read
Google source verification
chandra grahan, chandra grahan 2022, lunar eclipse 2022, lunar eclipse 2022 date, chandra grahan kab hai, चंद्र ग्रहण 2022,

सूर्य राशि परिवर्तन के ठीक अगले दिन चांद को लगेगा ग्रहण, ये राशियां हो जाएं सावधान!

Lunar Eclipse Or Chandra Grahan 2022 Date: 15 मई को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान सूर्य देव मेष से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। फिर सूर्य गोचर के ठीक अगले ही दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का संयोग सभी लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा। चंद्र ग्रहण 16 मई को सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और 10 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। जानिए इस ग्रहण का किन राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

वृषभ राशि: इस राशि वालों को अपने कई कार्यों में अवांछित देरी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत बिगड़ने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। खान-पान पर उचित ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी।

कन्या राशि: आपके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। पेशेवर जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सतर्क रहने की जरूरत है। नुकसान होने की संभावना दिखाई दे रही है।

तुला राशि: स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार हैं। ग्रहण का आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखाई दे रहा है। बेवजह के वाद-विवादों से दूर रहें। गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि: नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हर जगह कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा। कोई भी काम सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर राशि: आर्थिक स्थिति कुछ खराब रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। निवेश में नुकसान होने की संभावना है। पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें।

कुंभ राशि: ग्रहण का आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कोई भी काम सोच समझकर करना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: बड़ा मंगल विशेष: जब हनुमान जी ने अपने पूरे शरीर पर लगा लिया था सिंदूर, बड़ी दिलचस्प है ये कहानी