5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसी भी महीने की इन तीन तारीखों में जन्मे बच्चे होते हैं बेहद शार्प माइंड, लाइफ में करते हैं बड़ा काम

Numerology: आज यहां हम ऐसे मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमें जन्मे बच्चे काफी तेज दिमाग के माने जाते हैं।

2 min read
Google source verification
numerology, ank jyotish, number 3, lucky number 3, mulank 3, numerology lucky number, ank jyotish number 3, radix 3 people,

किसी भी महीने की इन तीन तारीखों में जन्मे बच्चे होते हैं बेहद शार्प माइंड, लाइफ में करते हैं बड़ा काम

अंकज्योतिष (Ankjyotish) यानी न्यूमरोलॉजी का विशेष महत्व होता है। इसके द्वारा किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में जाना जा सकता है। व्यक्ति जिस तारीख में पैदा होता है उस तारीख का योग उसका मूलांक कहलाता है। आज यहां हम ऐसे मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसमें जन्मे बच्चे काफी तेज दिमाग के माने जाते हैं। ये लाइफ में हमेशा कुछ बड़ा काम करते हैं। इन पर बुद्धि के देवता बुध की विशेष कृपा रहती है। यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 5 वालों के बारे में।

जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग दिमाग के काफी तेज होते हैं। ये बुद्धि और ज्ञान के बल पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। ये समाज में अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। हमेशा बड़ा काम करने की सोचते हैं। इन्हें किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता। ये अधिकतर अपना बिजनेस करते हैं। ये लोग जोखिम भरे कार्यों से बिल्कुल भी नहीं घबराते।

ये एक बार जिस काम को करने का निर्णय ले लेते हैं फिर पीछे नहीं हटते। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इनके निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है। ये बोलचाल में काफी अच्छे होते हैं। अपने बातचीत करने के तरीके से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले ही सटीक अंदाजा लगाने में सक्षम होते हैं। इन्हें हारना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।

मूलांक 5 वाले लोग जिद्दी और जुनूनी होते हैं। अपनी बात पर अड़े रहते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। ये खुद भी खुश रहते हैं और दूसरों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करते हैं। इन्हें हर काम व्यवस्थित तरीके से करना पसंद होता है। ये अनुशासन प्रिय होते हैं। इनकी किस्मत तेज मानी जाती है।
यह भी पढ़ें: इन 4 अक्षर से शुरू होने वाले नामों में छिपा है सुखी और धनवान जीवन का राज

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)