10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनका दिया हुआ एक सिक्का, बदल देगी आपकी किस्मत

इनका दिया हुआ एक सिक्का, बदल देगी आपकी किस्मत

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 26, 2019

kinnar

हिंदू धर्म में दान की काफी महत्ता है। कहा जाता है कि योग्य और जरूरतमंदों को दान देने से दान करने वालों की तकदीर बदल सकती है। माना जाता है कि दान करने से मनुष्य की दुर्भाग्य दूर होता है। दान तो कभी भी, कहीं भी किया जा सकता है लेकिन विशेष परिस्थिति और विशेष लोगों को दिया गया दान विशेष फलदायी होता है।

किन्नर को किया गया दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है

मान्यता है कि किन्नर को दिया गया दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। इनकी दुआएं व्यक्ति को हर विपत्ति से बचा लेती है। यदि आप पैसों की समस्याओं से मुक्ति चाहते हैं तो किसी किन्नर से एक रुपए का सिक्का वापस मांगें। ध्यान रहे कि सिक्का वह पर्स या तिजोरी से निकाल कर दे। यदि किन्नर अपनी खुशी से आपको सिक्का दे दे, तो उसे हरे कपड़े में लपेट कर अपने पर्स या तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगेंगी।

किन्नर को कभी भी न करें नाराज

इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जब भी किन्नर आपके घर पर आये तो उसे मन मारकर पैसे न दें। कहा जाता है कि जब भी किसी किन्नर को पैसे दिए जाते हैं तो वह बहुत सी दुआएं देते हैं। ऐसा माना जाता है कि किन्नर के मुंह से निकली दुआएं हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं। इन दुआओं का फल हमें अपने जीवन में बहुत जल्दी देखने को मिलता है।

दुआएं होती हैं असरदार, बददुआएं खतरनाक

कहा जाता है कि किन्नर कि दुआएं जितनी असरदार होती हैं उतनी ही खतरनाक इनकी बददुआएं भी होती हैं। इसलिए इनकी कभी निराश नहीं करना चाहिए। जब भी पैसे मांगने आऐं तो हमारी ये होनी चाहिए कि जितना जल्दी हो सके उन्हें पैसे दे दिया जाये।

जाते समय बोलें- 'फिर आइयेगा'

जब वे पैसे लेकर अपके घर से रहे होते हैं तो दो शब्द जरूर बोलें। इन शब्दों को बोलने से वे खुश होकर आपके घर से जाते हैं और घर में बरकत बनी रहती है।