5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोमवार के दिन इन कार्यों को करने से जीवन में धन-समृद्धि आने की है मान्यता

Somvar Upay: मान्यता है कि इस दिन शिव जी के मंत्रों का जाप, शिव चालीसा (Shiv Chalisa) का पाठ और कुछ विशेष उपायों को करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।

2 min read
Google source verification
shiv ji, somvar ke upay, somvar vrat, somvar remedies, somvar ke din kya karen, samvar ke din kya na karen, shiv puja, shiv mantra,

सोमवार के दिन इन कार्यों को करने से जीवन में धन-समृद्धि आने की है मान्यता

Monday Astro Tips: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। कहते हैं जो व्यक्ति इस दिन विधि विधान भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है उसकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन शिव जी के मंत्रों का जाप, शिव चालीसा का पाठ और कुछ विशेष उपायों को करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। कहते हैं जिन पर भगवान शिव की कृपा बरसती है उन लोगों का जीवन सुख-सुविधाओं से भर जाता है।


महामृत्युंजय मंत्र:
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव
बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

शिव जी का मूल मंत्र:
ऊँ नम: शिवाय।।

रुद्र गायत्री मंत्र:
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

शिव के प्रिय मंत्र:
1. ॐ नमः शिवाय।
2. नमो नीलकण्ठाय।
3. ॐ पार्वतीपतये नमः।
4. ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
5. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।

सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव की पूजा: सुबह जल्दी उठें और स्नान करके भगवान शिव की पूजा करें। पूजा स्थल को अच्छे से साफ कर लें और उस पर गंगाजल का छिड़काव जरूर करें। शिवलिंग पर जल या दूध अर्पित करें। भगवान शिव की प्रतिमा और शिवलिंग पर चंदन का तिल जरूर लगाएं। फिर सुपारी, नारिलय, बेल पत्र, फल, फूल, धतूरा, पंचामृत आदि अर्पित करें। दीपक जलाएं और भगवान शिव और चंद्र देव का ध्यान करें। शिव चालीसा का पाठ भी जरूर करें और अंत में भगवान शिव की आरती कर उन्हें भोग लगाकर पूजा संपन्न करें।

सोमवार के दिन ये कार्य जरूर करें:
-सिर पर भस्म का तिलक लगाएं।
-निवेश के लिए ये दिन अच्छा माना जाता है।
-अगर सोना, चांदी या फिर शेयर में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसी दिन को चुनें।
-गृह निर्माण के लिए ये दिन शुभ माना जाता है।
-नौकरी ज्वॉइन करने के लिए ये दिन शुभ माना जाता है।
-दूध और घी के क्रय-विक्रय के लिए दिन शुभ होता है।

सोमवार के दिन क्या कार्य न करें:
-इस दिन उत्तर, पूर्व और आग्नेय दिशा में यात्रा नहीं कर सकते।
-इस दिन शक्कर खाने से परहेज करें।
-माता के साथ विवाद न करें।
-कुल देवता का अपमान न करें।

सोमवार के दिन करें ये उपाय:
-इस दिन सफेद, हरे, पीले, लाल या आसमनी रंग के वस्त्र पहनकर भगवान शिव की पूजा करें।
-इस दिन भगवान शिव को अक्षत यानि साबुत चावल जरूर अर्पित करें।
-सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करना लाभकारी माना जाता है। कहते हैं इससे धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
-सोमवार की शाम को कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
-सोमवार के दिन शिवजी को घी, शक्कर और गेहूं के आटे से बना भोग लगाएं। मान्यता है इससे घर में खुशहाली बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: 6 महीने के लिए मकर राशि में जा रहे हैं शनि देव, सोने की तरह चमकेगी 4 राशियों की किस्मत