22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Feng Shui Tips: फेंगशुई बिल्ली घर में रखने के हैं ढेरों लाभ, इस रंग की बिल्ली आर्थिक स्थिति में लाती है सुधार

मार्केट में कई रंग की फेंगशुई कैट आपको देखने को मिल जाएंगी। जानिए किस रंग की फेंगशुई कैट घर में रखना शुभ माना जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
feng shui tips, feng shui, feng shui cat, feng shui bedroom, feng shui shastra,

Feng Shui Tips: फेंगशुई बिल्ली घर में रखने के हैं ढेरों लाभ, इस रंग की बिल्ली आर्थिक स्थिति में लाती है सुधार

Feng Shui Cat: वास्तु शास्त्र की तरह ही फेंगशुई शास्त्र में भी जीवन में सुख-समृद्धि लाने के कई उपाय बताए जाते हैं। बाजारों में भी फेंगशुई से जुड़े कई शो-पीस आसानी से देखने को मिल जाते हैं। कहते हैं अगर इन शो-पीस को नियमानुसार घर में रखा जाए तो हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हमेशा बना रहता है। घर में फेंगशुई की बिल्ली रखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। मार्केट में कई रंग की फेंगशुई कैट आपको देखने को मिल जाएंगी। जानिए किस रंग की फेंगशुई कैट घर में रखना शुभ माना जाता है।

इसे घर में रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। अब आप इस बात को लेकर दुविधा में होंगे कि आखिर किस रंग की कैट घर में रखना ज्यादा शुभ रहेगा। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहते हैं तो घर या फिर दुकान पर सुनहरे रंग की बिल्ली रखें। इससे धन-धान्य में वृद्धि होने लगती है। वहीं सौभाग्य में वृद्धि के लिए हरे रंग की बिल्ली को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। लव लाइफ अच्छी रहे इसके लिए लाल रंग की बिल्ली घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए।

इसके अलावा फेंगशुई ऊंट और धातु का कछुआ भी घर में रखना शुभ माना जाता है। फेंगशुई ऊंटों का जोड़ा घर में रखने से धन आगमन के मार्ग खुल जाते हैं। इसे घर या ऑफिस में उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। वहीं धातु का कछुआ घर की उत्तर दिशा में रखा जाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: हाथ में कलावा बांधते समय कहीं आप भी तो नहीं कर ये गलतियां, जान लें इसके नियम