
रत्न ज्योतिष: इन दो राशियों के लोग जरूर पहनें पुखराज, सोने की तरह चमकने लगेगी किस्मत
Pukhraj Or Topaz Ratan Ke Fayde: वैदिक ज्योतिष में रत्नों का खास महत्व माना जाता है। हर रत्न का किसी न किसी ग्रह से संबंध होता है। पुखराज रत्न की बात करें तो ये बृहस्पति को मजबूत करता है। बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उन्हें करियर में खूब तरक्की मिलती है। पुखराज ज्ञान और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। ये जीवन में समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है। इसी कारण इस रत्न की सबसे ज्यादा मांग भी है। जानिए किन दो राशियों के लिए ये रत्न वरदान साबित होता है।
इन राशियों के लिए बेहद शुभ है पुखराज: ये रत्न सबसे ज्यादा धनु और मीन वालों को सूट करता है। क्योंकि इन राशियों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति ही हैं और पुखराज इसी ग्रह का रत्न है। इन राशियों के जातकों के करियर के लिए ये रत्न काफी सहायक सिद्ध होता है। इनकी प्रतिभा उभारने का काम करता है। आर्थिक स्थिति में सुधार लाता है। इनके ज्ञान में वृद्धि करता है और भाग्य चमकाता है। धनु, मीन के अलावा पुखराज कर्क, मेष, वृश्चिक और सिंह राशि वालों के लिए भी उत्तम माना जाता है।
इन राशियों को पुखराज पहनने से हो सकता है नुकसान: वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ वालों के लिए ये रत्न शुभ नहीं माना जाता है। अगर इन राशियों के जातक बिना किसी जानकारी के ये रत्न धारण करते हैं तो इन्हें फायदा मिलने की जगह नुकसान हो सकता है। इसलिए इन राशि के जातक पुखराज धारण करने से पहले किसी रत्न विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।
पुखराज धारण करने के नियम: बृहस्पतिवार का दिन इस रत्न को पहनने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस रत्न जड़ित अंगूठी को धारण करने से पहले इसे गंगाजल और दूध के मिश्रण में मिलाकर शुद्ध कर लें। इसके बाद विधि विधान पूजा-अर्चना करके गुरुवार के दिन इसे अपनी तर्जनी उंगली में पहन लें।ध्यान रखें कि अंगूठी को पहनते समय 'ऊं ब्रह्म ब्र्हस्पतिये नमः' मंत्र का जप जरूर करें।
यह भी पढ़ें: ऐसे नाखून वाले व्यक्ति धन के मामले में होते हैं लकी, बनते हैं अच्छे लीडर
Published on:
28 Jul 2022 09:40 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
