9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 3 राशि की लड़कियां लड़कों का जीवन बना देती हैं खुशहाल, पति के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली

यहां हम जानेंगे ऐसी 3 राशियों के बारे में जिसमें जन्मी लड़कियां पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, lucky girls for husband, lucky people, zodiac sign personality, makar rashi, kark rashi, मकर राशि,

इन 3 राशि की लड़कियां लड़कों का जीवन बना देती हैं खुशहाल, पति के लिए मानी जाती हैं भाग्यशाली

वैदिक ज्योतिष अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं और हर राशि का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। कहते हैं इन्हीं ग्रहों का प्रभाव संबंधित राशि के व्यक्ति पर पड़ता है। जैसे मंगल ग्रह को ऊर्जा और शक्ति का कारक माना जाता है। इसलिए इस ग्रह की स्वामित्व वाली राशि मेष के लोग काफी ऊर्जावान और साहसी होते हैं। इसी तरह से बुध ग्रह की राशियों मिथुन और कन्या के लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं। यहां हम जानेंगे ऐसी 3 राशियों के बारे में जिसमें जन्मी लड़कियां पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।

कर्क राशि (Kark Rashi): इस राशि की लड़कियां काफी पारिवारिक होती हैं। इन्हें रिश्तों की काफी कदर होती है। ये जिस व्यक्ति से प्यार करती हैं उसके साथ अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। ये विश्वसनीय होती हैं। अपने से बड़ों का काफी सम्मान करती हैं। इनका नेचर केयरिंग होता है। ये पल भर में किसी का भी दिल जीत लेती हैं। अपने पति के लिए ये भाग्यशाली मानी जाती हैं।

मकर राशि (Makar Rashi): इस राशि की लड़कियां हिम्मती, ईमानदार और समझदार होती हैं। ये शांत स्वभाव की और धैर्यवान भी होती हैं। ये अपने पति से भरपूर प्यार करती हैं। उन्हें खुश करने के लिए कुछ न कुछ खास करती रहती हैं। इन्हें भी एक अच्छा पार्टनर मिलने की पूरी उम्मीद रहती है। ये अपने पति की किस्मत चमकाने वाली होती हैं।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi): इस राशि की लड़कियां शांत स्वभाव की होती हैं। अपने लोगों को लेकर काफी इमोशनल होती हैं। जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थितियां क्यों न आ जाए ये अपने हमसफर का हाथ कभी नहीं छोड़तीं। ये अपने पति के दिल पर राज करती हैं। कहते हैं ये जिस व्यक्ति से शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती हैं। उसे करियर में खूब तरक्की मिलने लगती है।
यह भी पढ़ें: भूत, आत्मा, खून-खराबे से जुड़े सपने देखने पर भविष्य में हो सकती हैं ये घटनाएं