5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hindu Nav Varsh 2023: एक माह में आठ सोमवार, जानिए कैसे

आम तौर पर कैलेंडर में कोई दिन एक माह में चार या पांच बार आता है, ये आप जानते हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि एक माह में कोई दिन आठ बार भी आ सकता है, पर हैरान मत होइए इस साल यह हो रहा है। यह कमाल है भारतीय काल गणना पद्धति का जो सेकेंड से भी कम वक्त का आकलन करती है, जिसके नतीजे में Hindu Nav Varsh 2023 (जिसे विक्रम संवत 2080 कहेंगे) में एक महीने में आठ सोमवार पड़ेंगे।

2 min read
Google source verification

image

Shailendra Tiwari

Jan 02, 2023

hindu_calender_1.jpg

हिंदू कैलेंडर में सावन सोमवार 2023

Hindu Nav Varsh 2023: अंग्रेजी कैलेंडर के साल 2023 के दौरान यानी हिंदू कैलेंडर के अगले साल 2080 वि. में दो माह का सावन होगा, जिसमें सावन के आठ सोमवार (Sawan ke Somvar) पड़ेंगे। एक ही साल में सावन महीने में आठ सावन के सोमवार का व्रत रहने का मौका मिलेगा। इससे इस साल सावन में भगवान शिव की पूजा का अधिक मौका मिलेगा।


Adhik Mas 2023: इस तरह हिंदू कैलेंडर के नए साल 2080 विक्रम सम्वत में 59 दिन का सावन होने से कैलेंडर में एक महीना बढ़ जाएगा। इसे अधिकमास, मलमास या पुरुषोत्तम मास कहते हैं। इस तरह साल में 13 महीने हो जाएंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि 19 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि हिंदू कैलेंडर में दो माह का सावन आ रहा है। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के मुताबिक अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक वर्ष 2023 में अधिकमास 18 जुलाई से शुरू होगा, और 16 अगस्त तक चलेगा।


अधिकमास का कारणः दरअसल, भारतीय हिंदू कैलेंडर सूर्य और चंद्र से संबंधित गणना पर आधारित है, जिसे सूर्य वर्ष और चंद्र वर्ष के रूप में समझते हैं। प्रत्येक सूर्य वर्ष 365 दिन और करीब 6 घंटे का होता है। वहीं चंद्र वर्ष 354 दिन का होता है। इस तरह दोनों में 11 दिन का अंतर है, जो हर तीसरे साल एक महीने के बराबर हो जाता है।

ये भी पढ़ेंः Hindu Nav Varsh 2023: जानें कब है हिंदू नव वर्ष, क्या है इसकी परंपरा

इस अंतर को संतुलित करने के लिए चंद्र वर्ष में एक नया महीना अस्तित्व में आता है, अतिरिक्त होने के कारण ही इसे अधिकमास (Adhik Mas) कहते हैं। यानी यह चंद्र वर्ष का ही एक अतिरिक्त भाग है जो हर 32 माह 16 दिन 8 घटी के अंतर पर आता है। इस तरह भारतीय गणना पद्धति के अनुसार सूर्य और चंद्र वर्ष में अंतर को संतुलित करने के लिए चंद्रवर्ष के एक भाग के रूप में इसको जाना जाता है।

Sawan 2023 start Date: नव वर्ष 2023 में सावन चार जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है, जिसका पहला सोमवार दस जुलाई को पड़ रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार 31 अगस्त 2023 बृहस्पतिवार को सावन पूर्णिमा ( Sawan Purnima Adhik Mas) के साथ यह महीना संपन्न हो रहा है।


भगवान शिव और विष्णु दोनों की पूजा का माहः वैसे तो सावन भगवान शिव की पूजा का महीना है और माना जाता है यह भोलेनाथ को अधिक प्रिय है। इस महीने (Sawan Somvar 2023) में पूजा अर्चना से भगवान शिव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं, लेकिन मलमास (Adhik Mas 2023) भगवान विष्णु की पूजा के लिए जाना जाता है। इसलिए एक साथ भगवान शिव और विष्णु की विशेष पूजा का मौका मिल रहा है। अधिक मास के स्वामी भगवान विष्णु माने जाते हैं और उनका एक नाम पुरुषोत्तम है, इसलिए इस महीने को भी पुरुषोत्तम मास के रूप में जाना जाता है।

ये भी पढ़ेंः Shubh Muhurt 2023: विशेष मुहूर्तों से भरा है नव वर्ष 2023, इस साल 93 सर्वार्थ सिद्धि योग, दूसरे भी कम नहीं

मलमास क्यों कहते हैं: मान्यता है कि अतिरिक्त होने के कारण यह मलिन है, इसे मलिन माना जाने के कारण ही इस महीने का नाम मलमास पड़ गया। इस महीने में पवित्र कर्म वर्जित माने गए हैं, नामकरण, यज्ञोपवीत, शादी विवाह, गृह प्रवेश, बहुमूल्य वस्तुओं की खरीद इस माह में आमतौर पर नहीं की जाती।












































ये हैं 2023 के सावन में आठ सोमवार
सोमवार का क्रमतारीख
पहला सोमवार10 जुलाई
दूसरा सोमवार17 जुलाई
तीसरा सोमवार24 जुलाई
चौथा सोमवार31 जुलाई
पांचवा सोमवार7 अगस्त
छठा सोमवार14 अगस्त
सातवां सोमवार21 अगस्त
आठवां सोमवार28 अगस्त