10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपकी जन्म तारीख, जन्म माह और जन्म साल को जोड़कर आता है ये नंबर, तो धन के मामले में भाग्यशाली हैं आप

Life Path Number 1: जिन लोगों का भाग्यांक 1 होता है। वो लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
numerology, life path number 1, number 1, numerology number 1, lucky number,

अगर आपकी जन्म तारीख, जन्म माह और जन्म साल को जोड़कर आता है ये नंबर, तो धन के मामले में भाग्यशाली हैं आप

अंक ज्योतिष अनुसार भाग्यांक से आप किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। भाग्यांक हमारी जन्म तारीख, जन्म के महीने और जन्म के साल का जोड़ होता है। जिन लोगों का भाग्यांक 1 होता है। वो लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। ये अपनी जुबान के पक्के होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये लोग पैसों की बचत कर पाने में माहिर माने जाते हैं।

इस भाग्यांक के लोग दूसरों की भावनाओं की काफी कदर करते हैं। धन एकत्र करने में माहिर माने जाते हैं। ये अनुशासन प्रिय होते हैं। हर कार्य को सही ढंग से पूरा करने की कोशिश करते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमता, योग्यता और गुण के प्रभाव के कारण पदोन्नति और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। इन्हें या तो बहुत अधिक लाभ होता है या हानि।

इन लोगों के अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इनके शत्रु काफी होते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। इनका व्यक्तित्व काफी दमदार होता है। प्रेमभाव इनके अंदर कूट-कूटकर भरा होता है। ये लोग अपना हर रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। ये साहसी होते हैं। लाइफ में आने वाली परेशानियों से जल्दी घबराते नहीं हैं।

भाग्यांक 1 वाले लोग राजनीति, चिकित्सा के क्षेत्र, हड्डी रोग के डॉक्टर, प्रशासनिक सेवा, होटल मैनेजमेंट, डाक विभाग आदि क्षेत्रों में आप अपना करियर बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: फेंगशुई शास्त्र: ये 3 चीजें घर में रखने से नहीं लगती किसी की बुरी नजर और धन-धान्य में भी होती है वृद्धि

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)