पाप दृष्टि (Evil Eye): फेंगशुई के अनुसार घर-परिवार के लोगों को बुरी नजर से बचाने के लिए घर में पाप दृष्टि लाकर लटका सकते हैं। इसे घर के मुख्य द्वार के आसपास लटकाया जा सकता है। आप चाहें तो इसे हाल या बैठक वाले कमरे में भी लटका सकते हैं। कहते हैं ये घर में नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश नहीं करने देता और बुरी नजर से बचाता है। इससे घर परिवार के अंदर सकारात्मक उर्जा का विकास हमेशा बना रहता है। जिससे घर परिवार के लोगों की तरक्की में कोई बाधा नहीं आती।
कांच का कमल (Crystal Kamal): फेंगशुई अनुसार क्रिस्टल कमल को घर में रखने से वास्तु दोष मिट जाता है साथ ही भाग्य खुल जाता है। ये धन को भी अपनी तरफ आकर्षित करता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसे घर के दक्षिण पश्चिम कोने में या खिड़की के पास रखना शुभ माना जाता है।
मछली: मछली को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई अनुसार घर में धातु की मछली का जोड़ा लटकाने से नौकरी में तरक्की प्राप्त होती है। साथ ही घर परिवार में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।महिलाओं का बालों को खुला रखना क्यों नहीं माना जाता शुभ? माता सीता को उनकी मां ने बताई थी वजह
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)