30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आने वाले 6 महीने शनि देव 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, धन की नहीं होगी कमी

Shani Gochar July 2022: वक्री शनि का मकर राशि में गोचर 12 जुलाई का होगा। जानिए किन राशि वालों की जिंदगी में ये गोचर खुशियों की सौगात लेकर आएगा।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani, shani transit july 2022, shani gochar july 2022, shani rashi parivartan 2022, shani in makar rashi

आने वाले 6 महीने शनि देव 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, धन की नहीं होगी कमी

Shani Transit July 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि जब भी राशि बदलते हैं तो इसका असर सभी राशि वालों पर देखने को मिलता है। शनि के किसी भी राशि में गोचर करने की अवधि ढाई साल की होती है। सभी ग्रहों में इनकी चाल सबसे धीमी मानी जाती है। शनि को अपना राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 सालों का समय लग जाता है। शनि 29 अप्रैल 2022 से कुंभ राशि में गोचर हैं और अब जुलाई को शनि फिर से राशि बदलने जा रहे हैं। वक्री शनि का मकर राशि में गोचर 12 जुलाई का होगा। जानिए किन राशि वालों की जिंदगी में ये गोचर खुशियों की सौगात लेकर आएगा।

वृषभ राशि: इस राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उन्हें इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। कड़ी मेहनत का उत्तम फल मिलेगा। पेशेवर जीवन सुखद रहेगा। नई योजनाओं पर काम करेंगे। गुप्त धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग प्रोफेशनल सर्विसेज़ में हैं, उनके इस दौरान अपने करियर में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आप अपनी योग्यताओं के जरिए कामयाबी हासिल करेंगे। इस दौरान आपका करियप पीक पर रहेगा।

धनु राशि: आर्थिक दृष्टिकोण से ये समय सुखद दिखाई दे रहा है। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। पिछले प्रयासों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होने के संकेत मिल रहे हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: जगाना चाहते हैं अपनी सोई हुई किस्मत तो घर में लगाएं ये चमत्कारी पौधा

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader