5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dreams Indications- स्वप्न शास्त्र अनुसार बच्चे का सपने में आना क्या कहता है? पढ़ें यहां

- एक ओर जहां कुछ सपने हमको सुखद अनुभव प्रदान करते हैं तो वहीं कुछ सपने हमको डरा भी देते हैं।

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Oct 27, 2022

swapnashastra.jpg

Child in Dream: नींद में दिखने वाले सपनों को भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता है। माना जाता है कि नींद में हमें प्रकृति कुछ ऐसे संकेत प्रदान करती है, जिसकी मदद से हम आने वाले समय को समझते हुए अपने भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाओं का चयन कर सकते हैं या वह आपके आने वाले समय के संबंध में ये संकेत प्रदान करती है कि वह अच्छा रहेगा या नहीं...

एक ओर जहां कुछ सपने हमको सुखद अनुभव प्रदान करते हैं तो वहीं कुछ सपने हमको डरा भी देते हैं। वहीं सपनों के संकेत के संबंध में जानकारी देने वाली किताब स्वप्न शास्त्र इन संकेतों के संबंध में काफी कुछ बताती है।

ऐसे में स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने का कोई न कोई अर्थ अवश्य होता है। तो चलिए जानते है कि यदि आपने सपने में किसी बच्चे को देखा तो उसके क्या संकेत होते हैं।

सपने में बच्चे को हंसते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर सपने में आप किसी बच्चे को हंसते हुए देखते हैं, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह माना जाता है कि आपको कॅरियर की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। या आपको व्यापार में लाभ हो सकता है। इसके अलावा आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अतिरिक्त यदि आपका कोई काम अटका हुआ था, तो वह बन सकता है। इसके अतिरिक्त यदि आप कोई नया बिजनेस या नौकरी शुरू करने जा रहे हैं, तो आपको इसमें सफलता मिलने का भी ये संकेत है।

सपने में बच्चे को रोते हुए देखना
वहीं यदि आप सपने में किसी रोता हुए बच्चे को देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत न होकर एक अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। इसके अलावा आपको कोई धनहानि भी हो सकती है। वहीं आपको यह संतान पक्ष से कोई अशुभ समाचार मिलने का भी संकेत हो सकता है।

दौड़ते भागते हुए बच्चे को सपने में देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि किसी बच्चे को आप सपने में दौड़ते भागते हुए देखते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ आपके जीवन में आने वाले किसी बड़े बदलाव से लगाया जाता है। इसके अलावा ये संकेत संतान प्राप्ति का भी हो सकता है। बच्चे को दौड़ते हुए देखना धन आगमन का संकेत भी माना जाता है। इसके अतिरिक्त किसी यात्रा पर भी आप जा सकते हैं।

सपने में जुड़वा बच्चों को देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में कोई जुड़वा बच्चों को देखता है, तो इसे तरक्की से जुड़ा समाचार मिलने के संकेत के रूप में देखा जाता है, इसके अलावा इस सपने को अचानक धन की प्राप्ति की संभावनाओं से जोड़कर भी देखा जाता है। वहीं इसे किसी योजना में मिलने वाली सफलता के संकेत के तौर पर भी माना जाता है।