
13 अप्रैल को बृहस्पति के मीन राशि में गोचर से इन 4 राशियों के लोग होंगे 'मालामाल'
Guru Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। बृहस्पति ग्रह की बात करें तो इसे अपनी राशि बदलने में करीब 1 साल का समय लग जाता है। 13 अप्रैल से बृहस्पति ने अपनी स्वराशि मीन में गोचर शुरू कर दिया है। ज्योतिष अनुसार इस गोचर का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। अधिकतर राशियों को इस गोचर से जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। जानिए देवगुरु बृहस्पति किन राशि वालों को करेंगे मालामाल।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शानदार साबित होगा। छिपे हुए स्रोत से अच्छी कमाई करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस जातकों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर में अच्छी तरक्की हासिल करने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आप कहीं से बड़ी धन राशि प्राप्त कर सकते हैं।
मिथुन राशि: इस दौरान आप पेशेवर जीवन में तरक्की हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से नए संबंध स्थापित कर सकते हैं। जो आपके करियर के दृष्टिकोण से लाभकारी साबित होगा। जो जातक नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। कार्यस्थल पर आपको किसी काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। जो लोग फ्रेशर हैं उन्हें अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं।
कर्क राशि: जो जातक व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आप कुछ फायदे के सौदे करने में कामयाब रहेंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं या कोई बड़ा काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल साबित होगा।
यह भी पढ़ें: 13 अप्रैल को बृहस्पति ग्रह मीन राशि में करेगा प्रवेश, जानिए किसकी खुलेगी किस्मत तो किन्हें रहना होगा सावधान!
सिंह राशि: बृहस्पति का गोचर आपके लिए भी शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कुछ अज्ञात स्रोतों से भी धन अर्जित करने में सफल रह सकते हैं। इस अवधि में आपका अध्यात्म के प्रति एक झुकाव देखने को मिल सकता है। विवाहित जातकों के लिए भी ये समय शानदार साबित होगा।
यह भी पढ़ें: इन राशि के लोग कड़ी मेहनत से बन जाते हैं धन कुबेर, सभी को छोड़ देते हैं पीछे
Updated on:
13 Apr 2022 09:51 am
Published on:
13 Apr 2022 09:49 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
