
अपनी राशि से जानिए किस राशि के लोग आपको सबसे ज्यादा आते हैं पसंद
Zodiac Sign Compatibility: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों और 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि पर किसी न किसी ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। जैसे मेष और वृश्चिक पर मंगल, वृषभ और तुला पर शुक्र, मिथुन और कन्या पर बुध, कर्क पर चंद्रमा, सिंह पर सूर्य, धनु और मीन पर गुरु तो मकर और कुंभ पर शनि का प्रभाव रहता है। हर ग्रह का कोई न कोई शत्रु ग्रह तो कोई मित्र ग्रह होता है। जब दो अलग-अलग राशियों के ग्रहों का आपस में शत्रुता का भाव होता है तो उन राशियों के लोगों की आपस में नहीं पटती। वहीं जब ग्रहों का आपस में मित्रता का भाव होता है तो उन राशियों के लोगों की खूब जमती है। यहां आप अपनी राशि से जानेंगे कि आपको किस राशि के लोग अधिक पसंद आते हैं।
मेष राशि: इस राशि के लोगों का झुकाव कर्क राशि के लोगों की तरफ ज्यादा रहता है। इन्हें कर्क राशि वालों का इमोशनल और केयरिंग नेचर काफी आकर्षित करता है।
वृषभ राशि: इस राशि वालों का झुकाव सिंह राशि वालों की तरफ ज्यादा देखा जाता है। सिंह राशि के लोगों का जीवन जीने का तरीका इन्हें काफी पसंद आता है।
मिथुन राशि: इस राशि के लोग मीन वालों की तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। मिथुन जातक काफी बातूनी होते हैं और इन्हें मीन वालों का बोलने का तरीका काफी लुभाता है।
कर्क राशि: इस राशि के लोग कुंभ वालों की तरफ काफी जल्दी आकर्षित होते हैं। कुंभ वालों की एकाग्रता के साथ काम करने की आदत इन्हें खूब पसंद आती है।
सिंह राशि: इस राशि के लोग कन्या वालों की तरफ काफी आकर्षित होते हैं। इन्हें इनकी समझदारी काफी पसंद आती है।
कन्या राशि: इन्हें तुला राशि के जातक काफी पसंद आते हैं। कन्या राशि वालों को हर काम सलीके से करना पसंद होता है और तुला वालों की भी यही आदत इन्हें पसंद आती है।
तुला राशि: इस राशि वालों को मकर राशि के लोग अधिक पसंद आते हैं। मकर राशि के लोगों का हर काम को पूरे परफेक्शन के साथ करने का तरीका तुला वालों को खूब भाता है।
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों को मिथुन राशि के जातक खूब पसंद आते हैं। इन्हें उनका बात करने का तरीका काफी पसंद होता है।
धनु राशि: इस राशि के लोगों को वृश्चिक राशि वाले काफी पसंद आते हैं। वृश्चिक राशि के जातक कोई भी काम पूरी लगन के साथ करते हैं। उनकी यही आदत धनु जातकों को काफी पसंद आती है।
मकर राशि: इस राशि वालों को धनु राशि के जातक ज्यादा पसंद आते हैं। धनु राशि के लोग काफी खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं। इनकी यही आदत मकर वालों को काफी पसंद आती है।
कुंभ राशि: इस राशि के लोग खुली सोच वाले होते हैं। यही चीज इन्हें वृष राशि के लोगों में देखने को मिलती है जिस कारण ये उनकी तरफ तुरंत ही आकर्षित हो जाते हैं।
मीन राशि: इस राशि के लोग मेष जातकों की तरफ काफी जल्दी आकर्षित होते हैं। दरअसल इन्हें मेष वालों की दमदार पर्सनालिटी काफी पसंद आती है। इसलिए इन दोनों की जोड़ी काफी जमती है।
यह भी पढ़ें:
Published on:
04 Aug 2022 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
