
शरीर के कौन से तिल माने जाते हैं सबसे शुभ और क्या होता है इनका मतलब, जानिए
Moles On Body Meaning: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसके शरीर पर तिल न हो। ज्योतिष में तिल को व्यक्ति के व्यक्तित्व, कर्म आदि के रुप में परिभाषित किया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में तिलों के महत्व के बारे में बताया गया है। तिल विभिन्न आकार और रूप रंग के होते हैं। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का मतलब अलग-अलग होता है। कोई तिल शुभ होता है तो कोई अशुभ। यहां आप जानेंगे शरीर पर स्थित शुभ तिलों के बारे में।
माथे पर तिल: यदि किसी व्यक्ति के माथे के बीच में तिल होता है तो वह व्यक्ति शांत, बुद्धिमान, मेहनती और दिल का साफ होता है। यदि माथे में दाहिनी तरफ तिल होता है तो वह व्यक्ति धनवान होता है।
भौंह पर तिल: जिस व्यक्ति के भौंह के बीच में तिल होता है वो व्यक्ति एक अच्छा लीडर बनता है। उसके जीवन में आर्थिक संपन्नता हमेशा बनी रहती है। यदी भौंह पर दाहिनी ओर तिल है तो व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ प्राप्त होती हैं और बायीं भौंह पर तिल होना अच्छा नहीं माना जाता।
नाक पर तिल: यदि किसी की नाक की दाहिनी तरफ तिल होता है तो वह व्यक्ति कम मेहनत के बल पर ही अधिक धनवान बन जाता है।
गाल पर तिल: यदि किसी के दायें गाल पर तिल हो तो वह व्यक्ति तर्कवादी और धन कमाने में अग्रणी होता है।
कान पर तिल: यदि किसी के कान पर तिल हो तो उसका जीवन भौतिक सुखों से भरा रहता है। यदि कान के ठीक ऊपर तिल हो तो व्यक्ति बुद्धिमान होता है।
गर्दन पर तिल: यदि किसी व्यक्ति की गर्दन पर ठीक सामने तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और कला से निपुण होता है।
कोहनी पर तिल: यदि किसी व्यक्ति की कोहनी पर तिल हो तो वो व्यक्ति कला में निपुण, धनी और ट्रैवल लवर होगा।
पीठ पर तिल: पीठ पर रीढ़ की हड्डी के आसपास तिल हो तो व्यक्ति सक्सेस और फेम पाता है। यदि किसी व्यक्ति के शोल्डर ब्लेड्स के ऊपर तिल होता है तो वह व्यक्ति साहस के साथ चुनौतियों का सामना करता है।
नाभि पर तिल: जिन महिलाओं की नाभि पर या इसके आसपास तिल का निशान होता है तो ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। किसी पुरुष के नाभि पर बायीं ओर तिल का निशान उसके समृद्ध जीवन का संकेत देता है।
यह भी पढ़ें: पापी ग्रह राहु इन 5 राशि वालों की जिंदगी में मचाएगा उठल-पुथल, डेढ साल बाद बदल रहा है राशि
Updated on:
15 Jan 2022 05:19 pm
Published on:
15 Jan 2022 04:54 pm

बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
