31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri Shubh Muhurt 2023 : महाशिवरात्रि के दिन इस समय करें यह काम, होते हैं विशेष फलदायक

महाशिवरात्रि 2023 के दिन इस साल कई शुभ मुहूर्त (Mahashivratri Shubh Muhurt 2023)बन रहे हैं। इन विशेष मुहूर्तों में किए जाने काम शुभ फलदायी होते हैं। आइये जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन बन रहे शुभ मुहूर्तों और उनसे मिलने वाले विशेष फलों के बारे में....

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Feb 16, 2023

mahashivratri_1.jpg

mahashivratri

Mahashivratri Shubh Muhurt 2023: पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी यानी महाशिवरात्रि की शुरुआत 18 फरवरी शनिवार रात 8.02 बजे से हो रही है और यह तिथि 19 फरवरी 4.18 पीएम पर संपन्न हो रही है। इस दौरान कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इन शुभ मुहूर्त में इस तरह के काम करने चाहिए और इन कार्यों का यह फल मिलेगा।


दरअसल, महाशिवरात्रि भले ही रात को शुरू हो रही है। लेकिन जैसे दूसरे विवाहों के पहले से कई रस्म शुरू हो जाती है, उसी तरह भगवान के विवाह से पहले अलग-अलग समय पर कई रस्म हुईं थीं, इसका कारण विवाह के समय से पहले का भी समय धार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस दौरान पूजा, अन्य धार्मिक कार्य विशेष फलदायी हैं।

विजय मुहूर्तः महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है और इस दिन महाशिवरात्रि से पहले त्रयोदशी को 2.06 पीएम से 2.51 पीएम पर विजय मुहूर्त बन रहा है। विजय मुहूर्त में किया गया हर कार्य सफल होता है। यह मुहूर्त नए व्यवसाय की शुरुआत, कोर्ट कचहरी के मामलों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए घर से निकलने के लिए बेहद शुभ होता है।

ये भी पढ़ेंः Skand Shashthi 2023: भगवान कार्तिकेय को क्यों मिला था शाप, स्कंद षष्ठी पर पढ़ें कहानी

अभिजीत मुहूर्तः इस मुहूर्त का सामान्य अर्थ है विजेता, यानी इस मुहूर्त में शुरू किए गए कार्य में सफलता मिलती है। पंचांग के अनुसार 18 फरवरी को 11.49 एएम से 12.35 पीएम तक अभिजीत मुहूर्त बन रहा है। इस समय में ज्वेलरी, संपत्ति, नई मशीनरी, वाहन आदि की खरीद करना शुभ है। इस मुहूर्त में यात्रा करना, किसी नए कार्य को प्रारंभ करना आदि शुभ है। हालांकि इस समय दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। बुधवार को यह मुहूर्त पड़ रहा है तो इस मुहूर्त में कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।


निशिता मुहूर्तः यह निशित काल कहा जाता है। यह मुहूर्त महाशिवरात्रि पर यानी रात 11.46 पीएम से 19 फरवरी 12.37 एम तक है। यह काल भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है।


सर्वार्थ सिद्धि योगः सर्वार्थ सिद्धि योग चार विशेष मुहूर्तों में से एक है। इस योग में हर नया काम शुभ होता है। संपत्ति, वाहन खरीदना इस मुहूर्त में विशेष फलदायी माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन 18 फरवरी को शाम 05:42 पीएम से अगले दिन 19 फरवरी को सुबह 06:30 एएम तक यह मुहूर्त बन रहा है। इसका अर्थ है कि सर्वार्थ सिद्धि योग और निशिता काल में भगवान की पूजा होगी, जो विशेष फलदायी होगी।

Story Loader