
अगस्त में मंगल का गोचर 3 राशियों को देगा विशेष लाभ, आर्थिक स्थिति रहेगी अच्छी
Mangal Gochar August 2022: मंगल ग्रह का गोचर 10 अगस्त को होने जा रहा है। इस दौरान मंगल देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। ज्योतिष में जहां मंगल को साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है वहीं शुक्र को धन, वित्त, भौतिक सुखों का कारक माना गया है। ये गोचर उन लोगों के लिए खासतौर से लाभकारी साबित हो सकता है जो रियल स्टेट प्रोफेशन से जुड़े हैं। जानिए ऐसी 3 राशियां जिन्हें इस गोचरकाल की अवधि में विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
कर्क राशि: इस दौरान आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। कड़ी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। यदि आप रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग या डिफेंस आदि क्षेत्रों में कार्यरत हैं तो इस दौरान आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जिनका प्रमोशन लंबे समय से रूका हुई था वो इस अवधि में मिल सकता है। कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की प्रबल संभावना है।
धनु राशि: जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें विशेष लाभ प्राप्त होता नजर आ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। अलग-अलग माध्यमों से धन की प्राप्ति होने के प्रबल आसार हैं।
मकर राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर अनुकूल सिद्ध होगा। हर काम में सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होगी।
Updated on:
01 Aug 2022 11:15 am
Published on:
01 Aug 2022 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
