2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े मंगल पर मंगल ग्रह का मीन राशि में गोचर, 4 राशि वालों को करियर में देगा बड़ा लाभ

Mangal Transit May 2022: मंगल के इस राशि गोचर का सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशि वालों के लिए ये अवधि विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है।

2 min read
Google source verification
Mangal Rashi Parivartan, bada mangal 2022, mangal transit 2022, mangal gochar 2022, mars transit 2022, मंगल गोचर 2022,

बड़े मंगल पर मंगल ग्रह का मीन राशि में गोचर, 4 राशि वालों को करियर में देगा बड़ा लाभ

Mars Transit May 2022: चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) के ठीक अगले दिन यानी 17 मई को मंगल का मीन राशि में गोचर शुरू होगा। मंगल इस राशि में 27 जून तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। मंगल के इस राशि गोचर का सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 राशि वालों के लिए ये अवधि विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है। बता दें 17 मई को बड़ा मंगल (Bada Mangal) भी है। इस दिन मंगल का राशि परिवर्तन शुभ संयोग भी बना रहा है।

वृषभ राशि: ये गोचर इस राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर बॉस के साथ संबंध मजबूत होंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। रूके हुए कार्यों को पूरा करेंगे।

कर्क राशि: इस दौरान आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जातकों के लिए समय शानदार है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ प्राप्त करने के आसार दिख रहे हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इसके समय शुभ है।

सिंह राशि: ये अवधि इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी। नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आप अपने काम से बॉस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि: किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पढ़ाई लिखाई के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें: इन दो राशियों पर श्री राम भक्त हनुमान जी की मानी जाती है विशेष कृपा, देखें क्या आपकी राशि है इनमें

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग