
बेहद बुद्धिमान और कल्पनाशील होते हैं इस राशि के लोग, देवगुरु बृहस्पति की रहती है इन पर विशेष कृपा
Pisces Zodiac Sign Personality: ज्योतिष शास्त्र अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। मेष से लेकर मीन तक कुल 12 राशियों का जिक्र मिलता है। हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है और इन्हीं ग्रहों का प्रभाव संबंधित राशि के लोगों पर देखने को मिलता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मीन राशि के बारे में। इस राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं। गुरु के ही प्रभाव के कारण इस राशि के लोग अत्याधिक बुद्धिमान और स्वस्थ होते हैं। ये स्वतंत्र रहना चाहते हैं। इन्हें किसी की भी पाबंदी पसंद नहीं है। ये अपने सभी जरूरी फैसले स्वयं ही लेते हैं। जानिए मीन वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।
ये होते हैं गुण:
-मीन राशि के जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।
-ये उच्च नैतिकता वाले होते हैं।
-कोई भी काम बेहद सोच-समझकर करते हैं।
-स्वभाव से दयालु और भावुक होते हैं।
-ये अन्य राशियों के लोगों से ज्यादा समझदार माने जाते हैं।
-इनके अंदर क्षमा करने का सबसे बड़ा मानवीय गुण होता है।
-बड़े से बड़े संकट से निपटने का रास्ता आसानी से निकाल लेते हैं।
-ये हर माहौल में अपने आप को उतार लेते हैं।
-इनकी नीयत साफ होती है जिस कारण इन्हें भाग्य का साथ मिलता है लेकिन थोड़ा सा भी छल-कपट इन्हें गर्त में पहुंचा देता है।
इनके अंदर ये होती है कमी:
-इनका अक्सर चीजों से मोहभंग हो जाता है।
-वैसे तो ये काफी दयालु स्वभाव के होते हैं लेकिन कई बार अचानक से काफी कठोर भी हो जाते हैं।
-ये जीवन में कई चीजों के प्रति काफी लापरवाह दृष्टिकोण रखते हैं।
-इन्हे खुद पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
-अगर चीजें इनके मनमुताबिक न हों तो ये काफी निराश और उदास हो जाते हैं।
कैसी होती है लव लाइफ?
-जीवनसाथी के प्रति ये पूरी तरह से समर्पित रहते हैं।
-ये अपने जीवनसाथी के अच्छे और बुरे स्वभाव दोनों को दिल से अपनाते हैं।
-जीवनसाथी की राय और फैसले का इन पर बहुत असर पड़ता है।
-ये लव लाइफ में काफी रोमांटिक होते हैं।
-लेकिन इन्हें प्यार का दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
मीन राशि के बारे में कुछ जरूरी जानकारी:
स्वामी ग्रह- गुरु बृहस्पति देव
तत्व- जल
दिशा- उत्तर
शुभ दिन- रविवार, मंगलवार और गुरुवार
शुभ रंग- पीला, लाल, गुलाबी, नारंगी
शुभ अंक- 1, 3, 4, 9
यह भी पढ़ें: जुलाई में पैदा हुए लोग इन क्वालिटीज की वजह से होते हैं धनवान और कामयाब
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
02 Jul 2022 08:59 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
