1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Name Astrology: इन नाम के लड़के फ्लर्ट करने में होते हैं माहिर, शादी के बाद भी चालू रहता है इनका ये अंदाज

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे लड़कों के बारे में उनके नाम के आधार पर बताया गया है। जानिए किन अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लड़के फ्लर्टिंग में माहिर माने जाते हैं।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, lucky names, lucky people, lucky boys names, lucky girls names, नाम ज्योतिष,

Name Astrology: इन नाम के लड़के फ्लर्ट करने में होते हैं माहिर, शादी के बाद भी चालू रहता है इनका ये अंदाज

अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के अनुसार रखा जाता है। क्योंकि व्यक्ति के नाम का
प्रभाव उसके व्यक्तित्व और स्वभाव पर विशेष रूप से पड़ता है। कुछ लड़के फ्लर्ट करने में बहुत
आगे रहते हैं और ये अपने इसी अंदाज से तुरंत लड़कियों का दिल जीत लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र में
ऐसे लड़कों के बारे में उनके नाम के आधार पर बताया गया है। जानिए किन अक्षर से शुरू होने
वाले नाम के लड़के फ्लर्टिंग में माहिर माने जाते हैं।

A अक्षर के नाम वाले लड़के: इस नाम के लड़कों का स्वभाव फ्लर्ट करने वाला होता है। लड़कियों को इनका ये अंदाज खूब भाता भी है। शादी के बाद भी इनका ये अंदाज चालू रहता है। हालांकि ये अपनी जीवनसाथी के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं। लेकिन दूसरी लड़कियों से फ्लर्ट करने में भी बाज नहीं आते।

C अक्षर के नाम वाले लड़के: इस नाम के लड़कों में गजब का आकर्षण होता है। ये किसी को भी अपना दीवाना बना लेते हैं। फ्लर्ट करने का कोई मौका ये हाथ से नहीं जाने देते। लेकिन कई बार इनकी इस आदत को देखकर इनकी लव पार्टनर परेशान हो जाती है। जिससे इनके प्रेम संबंध में टकरार भी होने लगती है।

L अक्षर के नाम वाले लड़के: इन लड़कों का नेचर भी फ्लर्ट करने का होता है। ये किसी के भी प्रति काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। अपने पार्टनर से बेहद प्यार करने वाले माने जाते हैं। लेकिन इनकी फ्लर्ट करने की आदत कभी नहीं छूटती।

V अक्षर के नाम वाले लड़के: लड़कियां इस नाम के लड़कों की तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। क्योंकि इन लड़कों का सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। साथ ही ये फ्लर्टी स्वभाव के भी होते हैं। इनके फ्लर्ट करने का स्टाइल लड़कियों को खूब भाता भी है।
यह भी पढ़ें: अपनी पत्नी पर जान छिड़कते हैं इन नाम वाले लड़के, नहीं करते कभी निराश

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader