14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंकज्योतिष: अगर इनमें से किसी एक तारीख में हुआ है आपका जन्म तो किस्मत वाले हैं आप, नहीं होगी धन की कभी कमी

शुक्र ग्रह के कारण इन्हें लाइफ में सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होने के आसार रहते हैं। इन्हें महंगी से महंगी वस्तुओं को खरीदने का शौक होता है।

less than 1 minute read
Google source verification
numerology, mulank 6, number 6, radix 6 people, date of birth astrology, birth date astrology,

अंकज्योतिष: अगर इनमें से किसी एक तारीख में हुआ है आपका जन्म तो किस्मत वाले हैं आप, नहीं होगी धन की कभी कमी

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका बर्थ मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों पर धन-दौलत और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र का प्रभाव रहता है। मूलांक 6 वाले लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। शुक्र ग्रह के कारण इन्हें लाइफ में सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होने के आसार रहते हैं। इन्हें महंगी से महंगी वस्तुओं को खरीदने का शौक होता है। जानिए मूलांक 6 वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।

शुक्र की मजबूत स्थिति मूलांक 6 वालों को राजा के समान जीवन प्रदान करती है। इनके पास भूमि, संपत्ति, आभूषण इत्यादि की कोई कमी नहीं होती। इनके बारे में एक दिलचस्प बात ये भी है कि ये हमेशाअपनी वास्तविक उम्र से छोटे दिखाई देते हैं। हमेशा खुश रहते हैं। काफी मेहनती होते हैं। इनके दोस्त अधिक नहीं होते। लेकिन जितने होते हैं वो काफी करीबी होते हैं।

इनमें सौंदर्य के प्रति काफी आकर्षण होता है। ये देखने में खुद भी काफी आकर्षक होते हैं। इनके अंदर सलीकेदार कपड़े पहनने एवं बन-ठनकर रहने की प्रवृत्ति गहरी होती है। ये अपने जीवन का खुलकर आनंद उठाते हैं। ये लाइफ में अच्छा धन कमाते हैं। लेकिन जमकर खर्च भी करते हैं। अधिक खर्च करने की आदत के कारण ये कई बार परेशानी में भी पड़ जाते हैं। इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है।
यह भी पढ़ें: Last Day Of Sawan 2022: कब खत्म होगा सावन महीना? कब पड़ेगी नागपंचमी, शिवरात्रि और रक्षा बंधन

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)