30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंक ज्योतिष अनुसार इन 3 तारीख में जन्मे लोगों के पास खूब होती है जमीन-जायदाद

जिन लोगों की बर्थ डेट इनमें से कोई एक होती है उनका बर्थ मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 27 May 2022, 2:34 PM IST

numerology, astrology, lucky number, numerology number 9, mulank 9, number 9 people, ank jyotish,

अंक ज्योतिष अनुसार इन 3 तारीख में जन्मे लोगों के पास खूब होती है जमीन-जायदाद

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) अनुसार हर एक नंबर का अपना अलग महत्व होता है। किसी नंबर में कुछ खासियत होती है तो किसी में कुछ। आज यहां हम बात करेंगे ऐसे तीन नंबरों के बारे में जिनसें जुड़े लोगों के पास जमीन-जायदाद की कभी कमी नहीं होती। ये नंबर हैं 9, 18 और 27। जिन लोगों की बर्थ डेट इनमें से कोई एक होती है उनका बर्थ मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है।

मूलांक 9 वाले लोग बुद्धिमान, साहसी और निडर होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। ये बोलचाल में काफी अच्छे होते हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये मेहनती होते हैं और मेहनत के बल पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। इन्हें अपना मान-सम्मान सबसे प्रिय होता है।

ये रिस्क लेने में बिल्कुल भी नहीं घबराते और रिस्क वाले काम से काफी पैसा भी कमाते हैं। ये नौकरी भी करते हैं तो ऊंचे पदों पर कार्यरत होते हैं और बिजनेस में भी ये माहिर माने जाते हैं। ये काफी विश्वनीय और ईमानदार होते हैं। दोस्ती के बेहद पक्के होते हैं। एक बार जो कह देते हैं फिर अपनी बात से नहीं पलटते हैं। ये अपनी जिंदगी खुलकर जीने में यकीन करते हैं। दुनिया इनके बारे में क्या सोच रही है इन्हें इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं होती।

इनके अंदर हमेशा एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। ये बिना थके कई घंटों काम कर सकते हैं। इनकी किस्मत जमीन-जायदाद के मामले में काफी अच्छी होती है। इन्हें विरासत में काफी धन-संपदा मिलने के आसार रहते हैं। इतना ही नहीं इन्हें ससुराल पक्ष से भी कुछ न कुछ मिलने की संभावना रहती है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।
यह भी पढ़ें: शनि के गोचर से कर्क और वृश्चिक वालों को मिलेगी बड़ी राहत, जल्द शनि ढैय्या से हो जाएंगे मुक्त, जानें डेट

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)