4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की किस्मत मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़किया, होती हैं बहुत भाग्यवान

इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनके बोलने चालने का तरीका काफी अलग होता है। जिसकी वजह से कोई भी इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाता है।

2 min read
Google source verification
numerology, ank jyotish, number astrology, date of birth prediction, radix 2, mulank 2, lucky number 2, lucky number astrology, date of birth astrology,

पति की किस्मत मानी जाती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़किया, होती हैं बहुत भाग्यवान

Numerology: हर व्यक्ति के लिए उसकी जन्म तारीख खास होती है। अंक ज्योतिष अनुसार बर्थ डेट से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और आदतों के बारे में जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 2 की लड़कियों के बारे में। जिन लोगों की बर्थ डेट 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनके बोलने चालने का तरीका काफी अलग होता है। जिसकी वजह से कोई भी इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाता है।

मूलांक 2 की लड़कियां अच्छी पत्नी साबित होती हैं। अपने पति से बहुत प्यार करती हैं और उनकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखती हैं। ये अपने पति की किस्मत मानी जाती हैं। ये जिस लड़के से शादी करती हैं उसे करियर लाइफ में शादी के बाद खूब तरक्की मिलने लगती है। ये अपने पति की सोई हुई किस्मत जगाने वाली होती हैं। इस मूलांक लड़कियों से शादी करके लड़कों के भाग खुल जाते हैं।

मूलांक 2 की लड़कियां अत्याधिक इमोशनल होती हैं। किसी का भी दुख देखकर दुखित हो जाती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये अपने घर-परिवार के लोगों से काफी प्यार करती हैं और उन्हें साथ लेकर चलती हैं। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। ये अच्छी हमसफर साबित होती हैं।

इस मूलांक की लड़कियां काफी संस्कारी होती हैं। बड़े-बुजुर्गों का काफी सम्मान करती हैं। ससुराल वालों का तुरंत ही दिल जीत लेती हैं। ये हर जगह मुखिया की भूमिका निभाती हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। चाहे पारिवारिक लाइफ हो चाहे करियर हर जगह इनका प्रदर्शन शानदार रहता है।
यह भी पढ़ें: पत्नी को सिर आंखों पर बैठाकर रखते हैं इन नाम के लड़के, Best Husband होते हैं साबित