23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीन-जायदाद के मामले में काफी लकी होते हैं इस मूलांक के लोग, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

Numerology: इनका जीवन संघर्षों से भरा होता है। ये स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अनुशासन में रहना अच्छा लगता है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

2 min read
Google source verification
numerology.jpg

जमीन-जायदाद के मामले में काफी लकी होते हैं इस मूलांक के लोग, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति के मूलांक से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। 1 से लेकर 9 तक कुल नौ मूलांक होते हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 होती है उनका मूलांक 9 होगा। इस मूलांक के लोग निडर और साहसी होते हैं। ये संकट से घबराते नहीं है बल्कि हर विपरीत परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। ये बोलने में माहिर होते हैं। इनकी बातों को नजरअंदाज करना मुश्किल होता है। इनके पास जमीन-जायदाद की कभी कमी नहीं रहती।

इनका जीवन संघर्षों से भरा होता है। ये स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अनुशासन में रहना अच्छा लगता है। ये मेहनत करके किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। इन्हें चापलूसों से नुकसान पहुंचने के आसार रहते हैं। ये बहुत ज्यादा खर्चीलें होते हैं। लेकिन इनके पास पैसों की तंगी कभी नहीं होती। क्योंकि इन्हें विरासत में खूब दौलत मिलती है। इन्हें ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होने के आसार रहते हैं। ये रिस्क वाले कामों से खूब पैसा कमाते हैं। कुल मिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति ठीक रहती है।

इनका शुरुआती जीवन संघर्ष में गुजरता है। लेकिन समय के साथ-साथ इनकी स्थिति ठीक होती चली जाती है। ये बहुत ज्यादा क्रोधी स्वभाव के होते हैं। जिस कारण इनके कई रिश्तों में दरार आने के आसार रहते हैं। ये गुस्से में कुछ भी कह देते हैं। लेकिन जब इन्हें पछतावा होता है तो तब तक बहुत देरी हो चुकी होती है। इन्हें लव लाइफ में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनका अपने पार्टनर से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है।

इनके करियर की बात करें तो ये आमतौर पर इंजीनियर, राजनीति, डॉक्टर, पर्यटन या बिजली संबंधित कार्यों में सफलता पाते हैं। रिस्क वाले कार्यों में भी ये खूब धन कमा सकते हैं। बिजनेस इन्हें खूब सूट करता है। ये अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हैं। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं।
यह भी पढ़ें: स्वर्भानु राक्षस का धड़ माना जाने वाला केतु तुला राशि में करेगा प्रवेश, 4 राशि वालों का चमकेगा भाग्य