
ज्ञान की खोज में पूरी दुनिया घूमने की चाह रखते हैं इस राशि के लोग, इनका व्यक्तित्व होता है काफी प्रभावशाली
धनु राशि (Dhanu Rashi) के स्वामी बृहस्पति देव माने जाते हैं। इस राशि के जातक काफी उत्साही प्रवृति के होते हैं। इनके अंदर ऊर्जा की कोई कमी नहीं होती। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। लोग इनकी तरफ काफी जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये ईमानदार होते हैं। कोई भी काम मन लगाकर करते हैं। ये जो लक्ष्य निर्धारित करते हैं उसमें सफलता पाने की हर संभव कोशिश करते हैं। नई-नई चीजों से जानकारी प्राप्त करना इन्हें बेहद अच्छा लगता है।
ये हमेशा गतिशील रहने में विश्वास रखते हैं। एक जगह ठहरकर रहना इनका स्वभाव नहीं होता। नई-नई चीजों से जानकारी प्राप्त करना इन्हें अच्छा लगता है। समाज में इनकी अच्छी पकड़ होती है। ये लाइफ का खुलकर आनंद लेते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये किसी भी प्रोजेक्ट या संगठन का नेतृत्व बड़ी ही कुशलता से कर सकते हैं। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो ये उसमें कुछ ना कुछ अच्छी बात निकाल ही लेते हैं।
इनकी बातों से लोगों को काफी प्रेरण मिलती है। ये उत्सुक, आध्यात्मिक और सत्म में विश्वास रखने वाले होते हैं। ये अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। इन्हें इनके लक्ष्य से कोई भटका नहीं सकता। कार्यस्थल पर ये सफलता और सम्मान हासिल करते हैं। ये हिसाब-किताब के पक्के होते हैं। परिस्थितियों का उचित आकलन कर ये भविष्य का सटीक पूर्वानुमान लगाने में माहिर होते हैं।
ये काफी स्पष्ट और खुले विचारों के होते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। ये रोमांटिक और वैवाहिक जीवन में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके लिए शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार होता है। इनका शुभ रंग क्रीम, हरा, नारंगी और हल्का नीला है।
यह भी पढ़ें: इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होने की है मान्यता
Published on:
28 Aug 2022 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
