6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होने की है मान्यता

ज्योतिष शास्त्र में धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। जो इस प्रकार हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 25 Aug 2022, 12:24 PM IST

astrology news, dhan prapti ke upay, money making tips, money tips, astro tips,

इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होने की है मान्यता

Money Making Tips: बिना धन के आज के जीवन की कल्पना कर पाना भी असंभव है। व्यक्ति को हर छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की जरूरत पड़ती है। बिना धन के कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। इसलिए धन के महत्व को हर कोई समझता है और इसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी धन की प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं लगी ही रहती हैं। तो ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर धन संबंधी समस्याएं दूर होने की मान्यता है। जानिए क्या हैं ये उपाय।

-ज्योतिष अनुसार जिस घर में क्लेश रहता है वहां लक्ष्मी माता की कृपा कभी नहीं बरसती है। इसलिए ये सुनिश्चित करें कि घर में लड़ाई का माहौल न रहे। इसके साथ ही घर की स्त्रियों का सम्मान भी करें। ऐसा कहा जाता है जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवी लक्ष्मी विराजती हैं।

-धार्मिक मान्यताओं अनुसार किसी भी व्यक्ति को किसी का जूठा भोजन नहीं करना चाहिए। कहते हैं इससे दरिद्रता आती है।

-मान्यताओं अनुसार घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। साथ ही उसके समक्ष शाम को घी का दीपक भी जरूर जलाना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

-प्रतिदिन सुबह जल्द उठकर पूजा-पाठ करने से देवी लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है। सुबह भगवान को भोग लगाने के बाद ही खुद भोजन ग्रहण करना चाहिए।

-घर का पूजा स्थल हमेशा अलग होना चाहिए। जहां शुद्धता का और साफ-सफाई का ख्याल रख पाना संभव हो।

-कहते हैं जिस घर में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है वहां माता लक्ष्मी विराजती हैं। इसलिए सुबह उठते ही पूरे घर व रसोई में झाड़ू लगाएं। उसके बाद ही कोई काम करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि शाम को झाड़ू न लगाएं। रात के समय कभी भी रसोई में जूठे बर्तन न छोड़े।

-आपकी जो भी कमाई हो उसका कुछ हिस्सा परोपकारिक व धार्मिक कार्यों में ज़रूर लगाएं। धन रखने के स्थान को हमेशा साफ रखें और वहां पर लाल कपड़ा बिछाएं।
यह भी पढ़ें: स्वप्न शास्त्र: सपने में नदी, समुद्र, बाढ़, कुएं का पानी देखना शुभ या अशुभ?