
मेहनती, धैर्यवान और दिखने में आकर्षक होते हैं इस नाम के लोग
जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो लोग मेहनती और धैर्यवान होते हैं। ये कभी हार नहीं मानते। लक्ष्यों तक पहुंचकर ही दम लेते हैं। इन्हें बातें घुमा-फिराकर करना पसंद नहीं होता। ये सीधे-सीधे अपनी बात कह देते हैं। चाहे भले ही सामने वाले को इनकी बातें बुरी ही क्यों न लग जाएं। ये काफी हिम्मती होते हैं।
बात चाहे पर्सनल लाइफ की हो या प्रोफेशनल ये अपनी बातें खुलकर सभी के सामने रखते हैं। ये लोग जिंदगी में नए-नए रास्ते तिलाशने में यकीन करते हैं। ये बहुत संवेदनशील होते हैं। किसी के भी साथ आसानी से घुल-मिल नहीं पाते। ये अपने अंदर राज समेटकर रखने में भी माहिर माने जाते हैं। खुद पर नियंत्रण रखना इन्हें बखूबी आता है। इन्हें आकर्षक दिखने वाली चीजें काफी पसंद होती हैं।
ये मेहनत के दम पर लाइफ में खूब सफलता पाते हैं। इन्हें हमेशा किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखने वाले होते हैं। रोमांस और प्यार के मामले में ये आगे रहते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का होता है। किसी का भी दिल ये आसानी से जीत लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: सौभाग्यशाली होती हैं ऐसी लड़कियां जिनके शरीर पर यहां होते हैं तिल के निशान
Published on:
29 Aug 2022 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
