5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्लूटो मकर राशि में वक्री 2022: 4 राशि वालों को करियर में मिलेगा विशेष लाभ

मकर राशि में प्लूटो का वक्री अवस्था में आना जीवन में परिवर्तन का कारण बनता है। हमारे जीवन में जो समस्याएं चल रही हैं उन्हें दूर करने के लिए हमें अपने अंदर झांकने का मौका प्लूटो की वक्री अवस्था के दौरान मिलता है।

less than 1 minute read
Google source verification
Astrology, Pluto retrograde 2022, pluto vakri 2022, varun vakri 2022, rashifal, horoscope,

प्लूटो मकर राशि में वक्री 2022: 4 राशि वालों को करियर में मिलेगा विशेष लाभ

प्लूटो को वरुण ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। ये ग्रह 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर मकर राशि में वक्री हो जायेगा। जहां ये 8 अक्टूबर तक इसी अवस्था में रहेगा। प्लूटो ग्रह की ये वक्री चाल कई राशि वालों का जीवन प्रभावित करेगा। किसी के लिए ये चाल शुभ होगी तो किसी के लिए अशुभ भी हो सकती है। यहां आप जानेंगे किन राशि वालों पर प्लूटो की वक्री चाल का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

सिंह राशि: प्लूटो आपकी राशि के छठे भाव में वक्री होंगे। इस दौरान आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। नौकरी वालों के लिए ये अवधि अनुकूल रहेगी। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस वालों के लिए भी समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि: इस रासि वालों को नौकरी में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क में आ सकते हैं। जिसका फायदा आपको करियर लाइफ में मिलेगा। भाग्य मजबूत रहेगा। धन की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी।

धनु राशि: कार्यस्थल पर आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप सभी चुनौतियों को दरकिनार करते हुए सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। धन संचय करने में भी सफलता हासिल होगी। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मेष राशि: इस दौरान आपको अपने करियर में की हुई गलतियों को समझने का मौका मिलेगा। अगर नौकरी या बिजनेस में किसी तरह की कोई समस्या है तो उससे बाहर निकलने में आप कामयाब रहेंगे। करियर में स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में मुड़ेंगी। कुल मिलाकर समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: इन 4 बर्थ डेट वाली लड़कियों के जहां पड़ते हैं शुभ कदम, वहां धन-दौलत का लग जाता है अंबार!