15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

30 अक्टूबर 2023 तक मेष राशि में विराजमान रहेगा राहु, 3 राशियों पर बरपाएगा जबरदस्त कहर!

Rahu Transit 2022: राहु के मेष राशि में गोचरकाल की अवधि 3 राशि वालों के लिए बेहद कष्टदायी साबित हो सकती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

2 min read
Google source verification
Rahu Rashi Parivartan, rahu transit 2022, rahu in mesh rashi, rahu gochar 2022, rahu transit in Aries 2022,

30 अक्टूबर 2023 तक मेष राशि में विराजमान रहेगा राहु, 3 राशियों पर बरपाएगा जबरदस्त कहर!

Rahu In Mesh Rashi: राहु का राशि परिवर्तन 12 अप्रैल को मेष राशि हो चुका है। अब ये पापी ग्रह 30 अक्टूबर 2023 तक इसी राशि में विराजमान रहेगा। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा। बता दें, राहु को अपनी राशि बदलने में करीब 18 महीने का समय लग जाता है। ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है तो किसी राशि वालों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है तो किसी पर अशुभ। बता दें राहु के मेष राशि में गोचरकाल की अवधि 3 राशि वालों के लिए बेहद कष्टदायी साबित हो सकती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि: राहु का गोचर मेष राशि वालों की परेशानियां बढ़ाने वाला साबित होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का निवेश न करें। खासकर राहु गोचर के शुरुआती तीन महीनों के दौरान। धन गंवाने की असुरक्षा महसूस कर सकते हैं। आपकी वाणी इस अवधि में कटु हो सकती है। आप इस दौरान ख़ुद को थोड़ा भ्रमित महसूस कर सकते हैं। निर्णय लेने में थोड़ी कठिनाई महसूस हो सकती है। खर्च बढ़ने के आसार रहेंगे।

सिंह राशि: नौकरी में आपको असुरक्षा महसूस हो सकती है। वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। यात्राओं पर काफी पैसा खर्च हो सकता है। इसलिए सतर्क रहना होगा। नहीं तो नुकसान होने की संभावना रहेगी। भाग्य अनिश्चित और अस्थिर रहने की आशंका है। आपको किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंध में कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि: इस अवधि में शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पढ़ने वाले जातकों के लिए भी ये गोचर कई चुनौतियां लेकर आएगा। ये गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से कई अनिश्चितताएं लेकर आ सकता है। अचानक से कुछ ख़र्चों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी में कटुता आ सकती है।
यह भी पढ़ें: 2014 से इस राशि वालों पर चल रही है शनि साढ़े साती, क्या 2022 में इन्हें मिलेगी मुक्ति?