
रामा या श्यामा, घर के लिए कौन सी तुलसी मानी जाती है ज्यादा शुभ?
Vastu Tips For Tulsi Plant: सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही पवित्र माना जाता है। मान्यता है इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। आज के समय में लगभग हर घरों में ये पौधा देखने को मिल ही जाता है। मांगलिक कार्यों में तुलसी का उपयोग विशेष तौर पर किया जाता है। ये पौधा धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। आमतौर पर दो तरह की तुलसी देखने को मिलती है एक रामा और दूसरी श्यामा। जानिए इनमें से कौन सी तुलसी घर में लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है।
रामा तुलसी: ये तुलसी अधिकतर लोगों के घरों में आसानी से देखने को मिल जाती है। इसकी पत्तिया हरे रंग की होती हैं। इसे उज्जवल तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियों में हल्की सी मिठास होती है। इसका पूजा-पाठ में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है इस तुलसी को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।
श्यामा तुलसी: इसकी पत्तियां बैंगनी या श्याम रंग की होती हैं। इसलिए इसे श्यामा तुलसी के नाम से जाना जाता है। आयुर्वेद में भी इस तुलसी को अच्छा माना जाता है। इसका प्रयोग भी पूजा-पाठ के कार्यों में किया जाता है।
इनमें से कौन सी तुलसी घर में लगाएं? वास्तु अनुसार रामा और श्यामा दोनों की तुलसी का अपना-अपना महत्व माना जाता है। आप इनमें से कोई भी एक तुलसी घर में लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को लगाने के लिए कार्तिक मास के गुरुवार का दिन सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
तुलसी लगाते समय बरतें ये सावधानियां:
-तुलसी के पौधे को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। बुध देव जिस व्यक्ति की कुंडली में धन के भाव में स्थित होते हैं उस जातक को तुलसी का पौधा छत पर नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि होने लगती है।
-अगर छत के अलावा तुलसी के पौधे को घर में रखने का कोई स्थान नहीं है तो इस पौधे के साथ केले का पेड़ भी लगा दें और दोनों को आपस में मौली से बांध दें।
-ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा कभी भी कैक्टस या किसी कांटेदार पौधे के साथ नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।
-इस पौधे के पास बिल्कुल भी गंदगी न इकट्ठा होने दें। इससे घर में दरिद्रता आती है।
-अगर तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे ऐसे ही कहीं भी न फेंके। तुलसी के सूखे पौधे को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। अगर ऐसा कर पाना संभव न हो तो तुलसी के पौधे को उसी गमले में दफना दें जिसमें वो सूख गयी थी।
-तुलसी के पौधे को ईशान कोण या फिर पश्चिम दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है। यदि आपके घर में एक से अधिक तुलसी के पौधे हों तो उन्हें एक ही स्थान पर लगाकर रखें।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Plants: मनी प्लांट से भी ज्यादा शुभ माना जाता है ये पौधा, धन को करता है आकर्षित
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
24 Jun 2022 01:39 pm
Published on:
24 Jun 2022 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
