5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashi parivartan in August 2023: अगस्त 2023 में 3 ग्रह बदलेंगे अपने घर तो 2 ग्रह बदलेंगे अपनी चाल

Grah Gochar August 2023: सभी राशियों पर होगा शुभ अशुभ ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर ...August 2023 Rashi Parivartan Calender - इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशि के लोगों को कई फायदे हो सकते हैं।

4 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Jul 27, 2023

august_2023_rashiparivartan.png

August Grah Gochar 2023: अगस्त 2023 में जहां कुछ ग्रह अपनी चाल परविर्तन करने जा रहे हैं, तो वहीं कुछ ग्रह अपनी राशि में बदलाव करेंगे। ज्योतिष जानकारों के अनुसार ग्रहों के ये समस्त परिवर्तन 07 अगस्त 2023 से 24 अगस्त 2023 के बीच होंगे और इस दौरान जहां कुल 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, तो वहीं 2 ग्रह 3 बार अपनी चाल में बदलाव लाएंगे। जिसका शुभ व अशुभ असर समस्त 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा।

ग्रहों की भूमिका को वैदिक ज्योतिष में मानव जीवन के लिए विशेष माना गया है। ऐसे में हर ग्रह की एक निश्चित अवधि के पश्चात अपनी राशि में परिवर्तन कर लेते हैं। एक ओर जहां ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन किया जाता है वहीं यहीं ग्रह-सूर्य व चंद्र को छोडकर- समय समय पर अपनी चाल में बदलाव भी करते रहते हैं।

ग्रहों की यहीं चाल विभिन्न राशि के जातकों को प्रभावित करती है, ऐसे में कभी ये शुभ रहती है तो कभी अशुभ। हर माह की तरह इस आने वाले अगस्त 2023 में भी ग्रहों में आ रहा परिवर्तन सभी 12 राशि के जातकों के लिए विशेष रहने वाला है। जानकारों की मानें तो अगस्त में हो रहे ग्रहों की चाल व स्थिति में बदलाव कई तरह के बडे संकेत दे रहे हैं। ऐसे में कई जगहों पर बडे चेंज देखने को मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अगस्त 2023 में ग्रहों के बदलाव से जुडी स्थिति और इनका राशि पर होने वाला असर के बारे में...

शुक्र का कर्क में गोचर
अगस्त 2023 में सबसे पहला गोचर भाग्य के कारक ग्रह शुक्र द्वारा किया जाएगा, जिसके तहत यह सोमवार, 07 अगस्त 2023 को वक्री चाल से चलते हुए चंद्र की राशि कर्क राशि में चले जाएंंगे। शुक्र का गोचर कई मायनों में बेहद खास रहेगा, कारण ये है कि शुक्र की चंद्र आपस में सम भाव रखते हंै। ऐेसे में शुक्र का कर्क में गोचर कुछ राशि वालों के लिए विशेष लाभदाय सिद्ध हो सकता है। इसके फलस्वरूप मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों विशेष लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर अगस्त में इन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा।

बदलेगी चाल-शुक्र होंगे अस्त
शुक्र द्वारा जहां 07 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश किया जाएगा वहीं इस माह शुरुआती काल में की शुक्र यहां अस्त हो जाएंगे। जिसके बाद शुक्र 02 अक्तूबर तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्रके अगस्त मे ंअस्त होने से कुछ राशि के जातकों को इसका मिलाजुला असर प्राप्त होगा।

बदलेगी चाल- शुक्र होंगे उदय
मंगलवार, 08 अगस्त को शुक्र के अस्त होने के बाद अगस्त में हीशुक्रवार, 18 अगस्त को शुक्र शाम 7.17 बजे पर पुन: कर्क राशि में उदय होंगे। शुक्र का यह उदय कुछ राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधा और ऐशोआराम में बढौतरी करते हुए शुभ फ प्रदान करेगा।

सूर्य का सिंह में गोचर
ग्रहों का राजा सूर्यदेव गुरुवार, 17 अगस्त 2023 को अपने ही स्वामित्व की राशि सिंह में गोचर करने जा रहे हैं। सिंह राशि में इनका प्रवेश गुरुवार 17 अगस्त को 01.23 बजे होगा। सूर्य का ये परिवर्तन कई राशि के जातकों के लिए अति विशेष सिद्ध होगा। जिसके फलस्वरूप इसका असर सिंह सहित धनु और मकर राशि वालों के लिए खास रहेगा। यह समयावधि इन राशि के जातकों के लिए जीवन में कुछ नया लेकर आती दिख रही है। मुख्य रूप से इन राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में इस दौरान विशेष सफलता मिलती दिख रही है।

मंगल का गोचर कन्या राशि में
सूर्य गोचर के ठीक अगले दिन यानि शुक्रवार,18 अगस्त को मंगल बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। उनका ये परिवर्तन शुक्रवार को दोपहर 3.14 बजे होगा। ध्यान रहे मंगल को देव सेनापति माना जाता है और पराक्रम व साहस के कारक माने गए हैं, जबकि राशि चक्र में इन्हें मेष व वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। वहीं अगस्त 2023 में मंगल का ये परिवर्तन मेष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ रहता दिख रहा है।

बदलेगी चाल- बुध ग्रह होंगे वक्री
अगस्त 2023 में ग्रहों में आखिरी बदलाव बुद्धि और वाणी के कारक बुध में होगा। जो राशि चक्र में मिथुन व कन्या के स्वामी है। इस माह अपनी चाल में परिवर्तन के फलस्वरूप गुरुवार, 24 अगस्त 2023 को बुध सूर्य की राशि सिंह में वक्री हो जाएंगे। सिंह राशि में ये रात 12.52 बजे से उल्टी चाल चलनी शुरु करेंगे। बुध में होने वाले इस परिवर्तन के फलस्वरूप राशि चक्र की कुछ राशि के जातकों को दिक् कतों का सामना करना पड़ सकता है।