6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साप्ताहिक अंक ज्योतिष (22 से 28 फरवरी) : इन मूलांक के लोगों को फरवरी 2021 के अंतिम सप्ताह में मिलेगी सफलता

फरवरी 2021 के अंतिम सप्ताह की शुरुआत 22 फरवरी यानि सोमवार से...

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Feb 22, 2021

SAPTAHIK ANK RASHIFAL: PREDICTION 22 TO 28 FEBRUARY 2021

SAPTAHIK ANK RASHIFAL: PREDICTION 22 TO 28 FEBRUARY 2021,SAPTAHIK ANK RASHIFAL: PREDICTION 22 TO 28 FEBRUARY 2021,SAPTAHIK ANK RASHIFAL: PREDICTION 22 TO 28 FEBRUARY 2021

फरवरी 2021 के अंतिम सप्ताह की शुरुआत 22 फरवरी यानि सोमवार से हो रहा है, ऐसे में आखिरी सप्ताह का भविष्य जानने से पहले यह अवश्य जान लीजिए कि इस सप्ताह का आरंभ ग्रहों के बड़े बदलाव के साथ हो रहा है।

इस दौरान 21 फरवरी को जहां शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है, वहीं इसके ठीक अगले दिन यानि सप्ताह के पहले दिन सोमवार को 22 फरवरी को देवसेनापति मंगल का वृषभ में प्रवेश हो रहा है। सप्ताह के आरंभ में ही ग्रहों की स्थिति में बड़ा उलट-फेर कई लोगों के जीवन में बढ़ा बदलाव लाने जा रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की स्थिति में हुए बदलाव और अंकों के योग संयोग हर राशि वाले के जीवन में क्या असर होने जा रहा है, जानिए साप्ताहिक अंकज्योतिष में….

मूलांक 1:
इस समय आपको अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। वहीं तकनीकी शिक्षा के विद्यार्थियों को इस सप्ताह सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा व्यापारिक दृष्टिकोण से सरकारी ठेके और बिजली से जुड़े काम में सफलता मिलने के विशेष योग हैं। जबकि प्रेम प्रसंग और दांपत्य जीवन में पूरे सप्ताह तालमेल बने रहने का योग हैं, लेकिन गुरुवार या शुक्रवार को अहं के कारण छोटी-मोटी तकरार हो सकती है।

मूलांक 2:
पुराने धूमिल पड़े संबंध इस सप्ताह सुधरते नजर आएंगे। वहीं इस दौरान आप संवेदनशील होते हुए भी काफी कठोर और बड़े निर्णय ले सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। कोई बड़ी सोच से जीवन को नई दिशा और नई ऊर्जा देती नजर आएगी। जबकि प्रेम संबंध से जुड़े रिश्ते इस हफ्ते आपसी सामंजस्य के बल पर अपने रिश्ते को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने में सफल साबित हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलने के साथ ही इस सप्ताह पुरानी सारी समस्याएं खत्म भी होने की संभावना है।

मूलांक 3:
व्यापारियों को इस हफ्ते किसी भी बड़े आर्थिक निर्णय लेने से बचना होगा। वहीं नौकरी करने वालों को सप्ताह के अंतिम दिनों में अपने वरिष्ठम अधिकारीयों से प्रशंसा मिल सकती हैं। विवाह का इंतजार कर रहे लोगों को इस समय सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के मामले में इस सप्ताह विशेष ध्यान देने होगा, इन्फेक्शन और कफ जनित समस्या का व्यापक प्रभाव हो सकता है।

मूलांक 4:
इस दौरान किसी बड़ी योजना के साकार होने की भी प्रबल संभावना है। अपने अथक परिश्रम और भग्य के बल पर इस समय आप बिगड़े हालात को भी काबू में करते दिख रहे है। रोजगार प्राप्ति के लिए इस समय सफलता मिलने के पूर्ण आसार हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ी खटास आ सकती है, जिसके कारण मन कुछ उदास रहने की संभावना है।

मूलांक 5:
इस समय आय के नए स्रोत भी खुलेंगे और आर्थिक कष्ट से घिरे लोगों के कष्ट भी कम होते दिखेंगे। जीवन के टेढ़े मेढ़े रास्ते में चलने के अनुभव का लाभ आपको इस समय मिल सकता है। वहीं इस दौरान आप किसी बड़ी संभावित आर्थिक क्षति से बच जाएंगे। संगीत और कला से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता हाथ लगने की संभावना के बीच भावना प्रधान लोगों को सप्ताह अंत तक अपनों से चोट मिल सकती है।

मूलांक 6:
यह समय व्यापारियों के लिए सतर्क रहने वाला है। वहीं इस दौरान पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में आवेश की वजह से कोई बड़ी आर्थिक और सामजिक हानि उठानी पड़ सकती है। मानसिक अस्थिरता चोट-चपेट का कारण भी बन सकता है, अतः मन शांत रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मूलांक 7:
इस समय कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाहें, तो उसमें भी अधिक सफलता मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग हैं। वहीं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग के बीच धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। छात्रों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा, इसलिए पढ़ाई में और मेहनत करें। सामाजिक कार्यों में अत्यधिक धन खर्च होने की संभावना है।

मूलांक 8:
किसी बड़े सोच से जीवन को नई दिशा और ऊर्जा मिलती नजर आएगी। इस सप्ताह उलझन में रह सकते हैं, जिससे इनकी निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। परिवार के सदस्यों के सहयोग से उलझन खत्म होगी। कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और प्रबंधन से जुड़े लोग अपने कार्यक्षेत्र में सफल होते नजर आएंगे, इनकी पुरानी समस्या और परेशानी भी इस हफ्ते खत्म होती जाएंगी।

मूलांक 9:
भविष्य चिंतन की आपकी आदत आपको वर्तमान के कर्मों से दूर कर सकती है, सतर्क रहें और वर्तमान में रहें। नौकरी पेशा से जुड़े लोग इस हफ्ते का लाभ उठाएं, अंकों और ग्रहों का साथ मिलेगा। जबकि खनिज व कोयला उद्योग से जुड़े लोगों को इस सप्ताह के अंत तक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में स्वास्थ्य संबंधित समस्या बढ़ सकती हैं।