5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 4 अक्षर से शुरू होने वाले नामों में छिपा है सुखी और धनवान जीवन का राज

Name Astrology: आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाले लोगों के बारे में बात करेंगे जिनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है। इन पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा दृष्टि मानी जाती है।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, astrology, lucky names, lucky hindu names, lucky hindu boys names, lucky girls names, नाम ज्योतिष,

इन 4 अक्षर से शुरू होने वाले नामों में छिपा है सुखी और धनवान जीवन का राज

नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। नाम का राशियों से गहरा संबंध होता है। अधिकतर लोगों का नाम उनकी जन्म राशि के अनुसार ही रखा जाता है। कहते हैं जन्म राशि के अनुसार रखे गए नाम अधिक प्रभावी होते हैं। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के नाम वाले लोगों के बारे में बात करेंगे जिनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है। इन पर देवी-देवताओं की विशेष कृपा दृष्टि मानी जाती है।

जिन लोगों का नाम B अक्षर से शुरू होता है उन्हें किस्मत का धनी माना जाता है। इन्हें लाइफ में सभी सुख सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो जाती है। इनका स्वभाव सरल होता है। ये दृढ़ निश्चयी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता प्राप्त करके ही दम लेते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है।

जिन लोगों का नाम N अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत के धनी होते हैं। ये लाइफ में जो पाना चाहते हैं पाकर ही दम लेते हैं। ये कड़ी मेहनत करके खूब धन-दौलत कमाते हैं। इनकी समाज में एक अलग पहचान होती है। ये लाइफ में जो कुछ करते हैं अपने दम पर ही करते हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है।

जिन लोगों का नाम V अक्षर से शुरू होता है वो दिमाग के तेज होते हैं। इन्हें करियर में अपार सफलताएं मिलने के आसार रहते हैं। इन्हें कम उम्र में ही सबकुछ हासिल हो जाता है। ये सफल होने के लिए खूब मेहनत करते हैं। ये मंहगी-महंगी चीजें खरीदने के शौकीन होते हैं।

जिन लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है उनकी किस्मत होती है। ये तेज दिमाग और मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। ये कर्मशील होते हैं। किसी भी काम को मन से करते हैं। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं। ये आलीशान जिंदगी जीने के शौकीन होते हैं।
यह भी पढ़ें: सूर्य राशि परिवर्तन के ठीक अगले दिन चांद को लगेगा ग्रहण, ये राशियां हो जाएं सावधान!

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)