
शनि गोचर से 4 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, ढेर सारा पैसा बनाने में रहेंगे कामयाब
Shani Transit 2022: शनि का राशि परिवर्तन काफी खास माना जाता है। इस ग्रह को अपनी राशि बदलने में सबसे ज्यादा समय लगता है। शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई साल का समय लेते हैं। 29 अप्रैल को शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जहां ये 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। शनि के इस गोचर का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। लेकिन ये गोचर मुख्य रूप से 4 राशि वालों के लिए खास होगा।
वृषभ राशि: इस राशि वालों की जिंदगी में खुशियों की बहार आएगी। शनि देव की आपके ऊपर विशेष कृपा रहेगी। आप अपने जीवन में खूब धन-दौलत बनाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस हो या नौकरी हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने के प्रबल योग हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आपके काम की हर जगह जमकर तारीफ होगी। बिजनेस वाले जातकों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशि: ये गोचर आपके लिए आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा। आपको इस दौरान अपनी हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी। धन जोड़ने में आप सफल रहेंगे। मल्टीनेशनल कंपनियों से नौकरी के अच्छे ऑफर प्राप्त हो सकते हैं। विदेश यात्रा संभव है।
कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर किस्मत खोलने वाला साबित होगा। करियर में खूब तरक्की मिलेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप इस दौरान कोई बड़ी डील करने में सक्षम रहेंगे। संपत्ति में निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा।
धनु राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। विदेश यात्रा का भी संयोग बन रहा है। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। धन कमाने के साथ-साथ धन जोड़ने में भी कामयाब रहेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
यह भी पढ़ें: राहु-केतु का गोचर शनि देव की प्रिय राशियों के लिए रहेगा शानदार, मिलेगी बड़ी सफलता
Published on:
08 Apr 2022 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
