9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मफल दाता शनि देव ने मकर राशि में किया प्रवेश, जानें किन राशियों को होगा धन लाभ तो किन्हें हानि

Shani Gochar July 2022: शनि करीब 6 महीने तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी तो मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या।

3 min read
Google source verification
shani dev, shani transit july 2022, shaniu transit Capricorn 2022, shani gochar 2022, shani gochar july 2022, shani rashi parivartan 2022, shani transit in makar 2022,

कर्मफल दाता शनि देव ने मकर राशि में किया प्रवेश, जानें किन राशियों को होगा धन लाभ तो किन्हें हानि

Shani Transit Capricorn 2022: शनि ने 12 जुलाई को मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही कई राशि वालों की जिंदगी में अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। मकर राशि में कर्मफल दाता शनि देव की उपस्थिति कुछ राशि वालों को लाभ देगी तो कुछ को हानि होने के भी आसार रहेंगे। शनि करीब 6 महीने तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी तो मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या। जानिए किस राशि वालों के लिए ये गोचर कैसा रहने वाला है।

मेष राशि: इस दौरान आप रूके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। करियर पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। हालांकि आपको अपने अटके हुए कार्यों को पूरा करने में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन अंत में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि: इस दौरान आपका ध्यान धार्मिक चीजों की तरफ ज्यादा रहेगा। सही समय पर आप सही निर्णय लेंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा। आप अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। कड़ी मेहनत का सकारात्मक फल अवश्य प्राप्त होगा। जो जातक सर्विस में हैं वो अपना काम अच्छे से कर सकेंगे। आप कार्यस्थल पर मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब रहेंगे। कुछ नई रणनीतियों को लागू कर सकते हैं।

मिथुन राशि: इस दौरान आपका अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। ये समय जीवन में कई बड़े परिवर्तन लेकर आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह समय अनिश्चितताओं से भरा रहेगा। स्टॉक मार्केट या शेयर मार्केट आदि में निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

कर्क राशि: जो जातक विवाह की सोच रहे हैं वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जो मैरिड हैं उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में कलह का माहौल रहने की संभावना है। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। साझेदारी के काम में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि: इस दौरान आपके संबंध अपने प्रियजनों के साथ बिगड़ सकते हैं। मैरिड लाइ में परेशानियां आ सकती हैं। यदि कोर्ट कचहरी में आपका मामला चल रहा है तो आपको उससे मुक्ति मिल सकती है। पेशेवर जीवन की बात की जाए तो आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि: छात्रों के लिए ये समय अनुकूल रहने वाला है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग प्रेम संबंध में हैं उन्हें अपने रिश्ते में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसायी जातक इस दौरान अपनी पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

तुला राशि: यदि आप संपत्ति खरीदने और घर का निर्माण कराने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। माता का स्वास्थ्य अचानक से बिगड़ सकता है। पेशेवर जीवन की बात की जाए तो आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति होने की संभावना अधिक है।

वृश्चिक राशि: इस दौरान आपके संबंध किसी खास से बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों की नौकरी में बदलाव की संभावना है। आपको सलाह दी जाती है कि नई परियोजनाओं में निवेश से बचें। अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें।

धनु राशि: इस दौरान आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत होगी। आपके संबंध किसी से बिगड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। पेशेवर रूप से देखा जाए तो इस अवधि में आपको मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। लेकिन निवेश के लिहाज से समय अभी अनुकूल नहीं है।

मकर राशि: इस दौरान आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक सक्रिय रहेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहने वाला है। वहीं इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर एक अलग पहचान मिलेगी। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें अपार सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि: करियर में तरक्की देखने को मिलेगी। विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। लेकिन स्वास्थ्य दृष्टि से समय अच्छा नहीं है। चोट लगने की आशंका है। इसलिए सतर्क रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह अवधि आपके लिए अनुकूल है। धन की बचत कर सकेंगे।

मीन राशि
: आर्थिक लिहाज से समय काफी अनुकूल सिद्ध होगा। निवेशों से भी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा जिनसें वो अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपके प्रयास आगे चलकर फलदायी सिद्ध होंगे।
यह भी पढ़ें: शनि का मकर में गोचर (12 जुलाई 2022 से 17 जनवरी 2023): जानें किन पर रहेगी शनि साढ़े साती तो किन पर शनि ढैय्या

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)