6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shukra ka Rashi Parivartan 2022- शुक्र के राशि परिवर्तन से इन 3 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत

Gocher of Shukra / Venus शुक्र का राशि परिवर्तन इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Mar 12, 2022

shukra rashiparivartan 31March 2022

shukra ka Rashi Parivartan 31March 2022

Shukra Gocher / Shukra rashi parivartan: ज्योतिष के प्रमुख ग्रहों में से एक शुक्र को भाग्य का कारक देव माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र वैभव, ऐश्वर्य और सुख के कारक देव भी माने गए है। ऐसे में वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक बार फिर शुक्र अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं।

शुक्र का ये परिवर्तन गुरुवार, 31 मार्च 2022 को 08:54 AM को होगा, जिसके बाद ये अपने मित्र शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। इससे पहले यह बुधवार, 30 मार्च 2022 क मकर राशि में रहेंगे। कुंभ में गोचर के बाद शुक्र इस राशि में 27 अप्रैल 2022 की 06:30 Shukra Gochar 2022 तक रहेंगे। इसके बाद शुक्र का गोचर मीन राशि में हो जाएगा।

शुक्र गोचर के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर असर देखने को मिलेगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार रोमांस, वैवाहिक जीवन, धन, संपत्ति आदि के कारक शुक्र के राशि परिवर्तन का मुख्य रूप से 3 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और इन राशि वालों को इसका जबरदस्त लाभ मिलेगा।

किन राशियों को होगा लाभ:

मेष राशि-इस गोचर के दौरान शुक्र मेष राशि के एकादश यानी आय और लाभ भाव में रहेंगे। जिसके चलते इस समयावधि में इस राशि के जातकों को आर्थिक रूप से लाभ होगा। इस दौरान आय में वृद्धि के साथ ही मेष्र राशि के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि आने के अलावा धन लाभ भी होगा।

मिथुन राशि-इस गोचर के दौरान शुक्र मिथुन राशि के नवम यानी भाग्य भाव में रहेंगे। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। वहीं इस दौरान मिथुन राशि के जातकों का भाग्य का पूरी तरह से साथ मिलेगा। जिसके चलते व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना के साथ ही ये समय आपके लिए निवेश के मामले में भी उत्तम रहेगा।

मकर राशि-इस गोचर के दौरान शुक्र मकर राशि के द्वितीय यानी धन व वाणी भाव में रहेंगे।शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। इस समयावधि में शुक्र की स्थित आपके धन में वृद्धि के साथ ही इस दौरान व्यापारियों को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय रूका हुआ धन मिलने के अलावा इस दौरान साझेदारी में किया गया काम भी मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा।

Must Read :

1- Planetary Positions- मार्च 2022 के राशि परिवर्तन, जानें कहां और कैसे रहेंगे ग्रह, कब बदलेंगे राशि और किनके लिए शुभ

2- राशि अनुसार करें ये उपाय, जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा